4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बरसे अमित शाह, भाषण में महागठबंधन से लेकर धारा 370 का किया जिक्र, पढि़ए शाह के भाषण की प्रमुख बातें

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शाह ने आज प्रदेश में 3 सभाओं को संबोधित किया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 30, 2019

Amit Shah Rally In Alwar Highlights

राजस्थान में बरसे अमित शाह, भाषण में महागठबंधन से लेकर धारा 370 का किया जिक्र, पढि़ए शाह के भाषण की प्रमुख बातें

अलवर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि महामिलावट वाले महागठबंधन को गलती से बहुमत दे दिया तो उनके प्रधानमंत्री कौन होंगे मैं समझता हूं। सोमवार को देवगौड़ा, मंगलवार को ममता दीदी, बुधवार को मायावती, गुरुवार को अखिलेश, शुक्रवार को चन्द्रबाबू नायडू, शनिवार को शरद पवार होंगे और रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा। अलवर के बीबीरानी में भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ की चुनावी सभा को सबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ये टोला (महागठबंधन) सत्ता भूख के कारण इक्_ा हुआ है। जो देश नहीं चला सकते। गरीबों का विकास, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, आतंकवाद व पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब नहीं दे सकते। ये महागठबंधन वाले अपने परिवार का भला करने के अलावा कुछ नहीं करेंगे। मोदी सरकार गरीबों का और ये सब अपने बेटे-बेटियों का भला करते हैं।

दोबारा मोदी प्रधानमंत्री बने तो धारा 370 हटाएंगे

शाह ने कहा कि दूसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही धारा 370 को हटा देंगे। इसके अलावा एनआरसी (नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन) बनेगा और देश भर से घुसपैठिए निकाले जाएंगे। दूसरी और कांग्रेस के राहुल बाबा कहते हैं देशद्रोह की दफा हटाएंगे। जेएनयू में हिन्दुस्तान के टुकड़े-टुकड़े बोलने वालों की की जगह भी जेल में होगी।
देश को सुरक्षित किया

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि हमने शौचालय दिया, गैस दिया, इसके लिए भाजपा को वोट मत देना। भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ को इसलिए वोट देना की मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित किया है।

जवानों का सिर काट ले गए, उफ नहीं निकली

शाह ने कांग्रेस की पिछली सरकार को घेरते हुए कहा कि 10 साल केन्द्र में सानिया व मनमोहन की सरकार रही। कोई भी आलिया, मालिया, जमालिया पाकिस्तान से घुस जाते थे। हमारे जवानों का सिर काट ले गए। खुद की सरहद में ले जाकर पैरों से कुचला। उस क्षण को देश भूल नहीं सकता। मोदी के आने के बाद पुलवामा में हमला हुआ और हमारे 40 जवान शहीद हुए। उस समय पूरे देश में गुसा, निराशा, हताशा, क्रोध व रोष छा गया। पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका जताते हुए सीमा पर सेना, तोप व टैंक बिछा दिए। लेकिन मोदी सरकार ने वायु सेना को छूट देकर पाकिस्तान की सीमा में बालाकोट में एयर स्ट्राइक की। आतंकवादियों के फुरचे फुरचे उड़ाकर हमारे विमान वापस आ गए।

गोली आएगी तो गोला जाएगा

शाह ने कहा कि दुनिया में अमरिका व इजराइल ही ऐसे देश रहे हैं जिन्होंने अपने जवानों के खून का बदला लिया है। लेकिन अब उसमें तीसरा भारत देश जुड़ गया है। पाकिस्तान से गोली आएगी तो गोला जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। कश्मीर को हिन्दुस्तान से अलग नहीं होने देंगे।

गहलोत पर भी प्रहार

शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की पूर्व राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कई बार प्रहार किया। मोदी ने क्या किया यह कहने वाले राहुल गांधी व अशोक गहलोत को जवाब देते हुए कहा कि उनकी खुद की सरकार में केन्द्र से पांच साल में राजस्थान को एक लाख नौ हजार करोड़ रुपए मिले। जबकि मोदी सरकार ने पांच साल में राजस्थान को 3 लाख 78 हजार करोड़ रुपया मिला है। केन्द्र सरकार की 133 में से प्रमुख योजनाओं का विवरण भी रखा।

शहीदों को नमन

शाह ने पुलवामा हमले में शहीदी राजस्थान के कोटा के हेमराज मीना, जयपुर के रोहिताश लाम्बा, धौलपुर के भागीरथ सिंह, भरतपुर के जीतराम गुर्जर, राजसमंद के नारायण गुर्जर को नमन कर संबोधन शुरू किया।