6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह के बाद अलवर में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री गहलोत संभालेंगे कमान, गोविंदगढ़ में सभा आज

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अलवर के गोविंदगढ़ में सभा को संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 01, 2019

Ashok Gehlot Rally In Govindgarh Alwar In Favour Of Jitendra SIngh

अमित शाह के बाद अलवर में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री गहलोत संभालेंगे कमान, गोविंदगढ़ में सभा आज

अलवर. अलवर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के बाद अब कांग्रेस की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे बुधवार दोपहर 12 बजे अलवर जिले के गोविंदगढ़ पहुंचेंगे। गहलोत की सभा गोविंदगढ़ में रखी गई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद गहलोत तीसरी बार अलवर आ रहे हैं। इससे पहले वे रामगढ़ उपचुनाव के समय कांग्रेस प्रत्याशी सफिया खान के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। इसके बाद 18 अप्रेल को उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह के समर्थन में रोड शो किया था, अब वे एक बार फिर से गोविंदगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने कराए राष्ट्रीय नेताओं के दौरे, कांग्रेस में फिलहाल चुप्पी

भाजपा की ओर से अलवर में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। वहीं गुरुवार को फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ की अलवर शहर में सभा रखी गई है। लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक गहलोत व सचिन पायलट ने रोड शो किया है। हालांकि पूर्व में प्रियंका गांधी के अलवर में रोड शो या रैली के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब कांग्रेसी उनके दौरे के सवाल पर चुप्पी साधे हुए हैं।