24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंकिंग समीक्षा बैठक, वार्षिक साख योजना पुस्तिका का किया विमोचन

अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक ली।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं में बैंकवार प्रगति और सैचुरेशन कैंप की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलक्टर ने कहा कि सभी बैंक अधिकारी सुनिश्चित करें कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने वार्षिक साख योजना 2025-26 की पुस्तिका का विमोचन भी किया।

बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया और जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।