बानसूर। श्रीनगर के अनंतनाग जिले में तैनात ग्राम पंचायत हाजीपुर के समीप ढाणी गुजरांवाली निवासी सीआरपीएफ के जवान संदीप यादव (26) शुक्रवार सुबह आतंकियों की गोलीबारी में शहीद हो गया। शहीद का शव शनिवार दोपहर तक गांव पहुंचने की संभावना है। जवान के शहीद की सूचना पर पूरे गांव में शोक छा गया।