17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bansur News: बानसूर में महाराणा प्रताप की जयंती पर भगवा ध्वज हाथों में थामे निकाली रैली 

बानसूर में बुधवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय राजपूत समाज की ओर से एक बाइक रैली और शोभायात्रा का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

2 min read
Google source verification
maharana pratap jayanti

प्रताप की जयंती पर निकली रैली (फोटो - पत्रिका)

बानसूर कस्बे में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह राजपूत छात्रावास परिसर से हुई, जहां समाज के प्रबुद्ध जनों, युवाओं और बुजुर्गों ने एकत्रित होकर शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इसके तुरंत बाद सैकड़ों बाइकों के काफिले के साथ भव्य रैली को रवाना किया गया। इस रैली में शामिल युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवा अपने हाथों में केसरिया और भगवा ध्वज थामे हुए थे। पूरी रैली के दौरान महाराणा प्रताप के जयकारों और देशभक्ति के नारों से बानसूर कस्बा पूरी तरह गूंज उठा।

मुख्य बाजार से गुजरा काफिला

राजपूत छात्रावास से शुरू होकर यह विशाल बाइक रैली कस्बे के विभिन्न प्रमुख और व्यस्त मार्गों से होकर गुजरी। यह काफिला बाईपास रोड से होते हुए हरसौरा रोड पर पहुंचा, जिसके बाद रैली ने मुख्य बाजार में प्रवेश किया। मुख्य बाजार से होते हुए युवाओं की टोली कोटपुतली तिराहे समेत क्षेत्र के अन्य प्रमुख चौराहों से निकली और अंत में वापस घूमकर राजपूत छात्रावास पहुंचकर संपन्न हुई। बानसूर के मुख्य बाजार में एक साथ सैकड़ों बाइकों का काफिला गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।


कई जगह पर हुआ स्वागत

इस शौर्य रैली के स्वागत में बानसूर कस्बे के नागरिकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। रैली के तय मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय दुकानदारों, आम निवासियों और कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने खड़े होकर प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया। कई चौराहों पर तो युवाओं के ऊपर गुलाब के फूलों से भारी पुष्प वर्षा की गई। चूंकि मौसम में गर्मी का असर था, इसलिए कस्बे के लोगों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए रैली के पूरे रास्ते में जगह-जगह पर ठंडे और मीठे पानी, शर्बत तथा हल्के जलपान की बेहद सुंदर व्यवस्था की हुई थी।

युवा पीढी ले प्रेरणा

रैली के प्रतिभागियों को रोककर लोगों ने उन्हें शर्बत पिलाया, जिससे समाज में आपसी भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव और प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि युवा वर्ग मिलकर महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने तथा उनके महान आदर्शों को अपने व्यावहारिक जीवन में पूरी तरह आत्मसात करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्रावास परिसर में एक विचार गोष्ठी और सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।