चौपानकी थाना इलाके के गांव झिवाणा निवासी हरीश जाटव पुत्र रतिराम जाटव 16 जुलाई की रात को फलसा गांव में गंभीर घायल व अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे भिवाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। वहां 18 जुलाई को हरीश की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 17 जुलाई को पिता रतिराम ने फलसा गांव के कुछ लोगों के खिलाफ बाइक भिडऩे की बात पर हरीश के साथ गंभीर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज कराया। वहीं, दूसरे पक्ष के जमालुदीन ने अपनी पत्नी हकीमन को बाइक से टक्कर मारने का मामला हरीश के खिलाफ दर्ज कराया था।