4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : अलवर में 4 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी लूटी, पति-पत्नी को एक घंटे बंधक बनाकर की मारपीट

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 13, 2018

Big Loot In Alwar Jewellery And Cash Loot In Alwar

Breaking : अलवर में 4 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी लूटी, पति-पत्नी को एक घंटे बंधक बनाकर की मारपीट

अलवर के मनुमार्ग में एक घर में चार हथियार बंद बदमाशों ने घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी लूटी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंर्तगत मनुमार्ग स्थित मकान संख्या 53 डी एडवोकेट घनश्याम दास गुप्ता के घर शाम करीब 8 बजे 4 हथियारबंद लोग घुसे और पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश घर से ज्वैलरी भी ले गए। बदमाशों ने एडवोकेट घनश्याम गुप्ता से मारपीट की है। मारपीट में उन्हें चोट लगी है। पीडि़त घनश्याम गुप्ता ने बताया कि शाम 8 बजे उनकी पत्नी शिवानी गुप्ता घर का दरवाजा बंद करने गई तभी चार हथियारबंद बदमाश चेहरे पर नकाब लगाए हुए आए और उन्हे धक्का मारकर घर में घुस गए। घर में आने के बाद बदमाशों ने घनश्याम गुप्ता के सिर में बंदूक की बट से वार कर घायल किया और पति-पत्नी के मुंह पर टेप लगाकर उन्हें बांधकर स्टोर में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और उनके घर से करीब 3 लाख कैश और 8 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए।

गुप्ता दंपत्ति दोनों स्टोर में बंद रहे और करीब 10 बजे उन्होंने जैसे-तैसे खुद को स्टोर से बाहर निकाला। इनका बेटा आज शाम ही शादी में बाहर गया था। जानकारी के अनुसार घनश्याम गुप्ता के घर काम चल रहा है, इस वजह से उनके घर काफी संख्या में कैश था। उन्होंने कमरे से बाहर निकलकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल उनके घर विधायक संजय शर्मा सहित शहर के प्रबुद्ध लोग पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।