4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result : जहां योगी आदित्यनाथ ने किया प्रचार वहां भाजपा हारी, हनुमानजी पर दिया गया बयान भी पड़ा भारी

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 12, 2018

BJP Lost Seat Where UP Cm Yogi Adityanath Campaign In Alwar

Rajasthan Election Result : जहां योगी आदित्यनाथ ने किया प्रचार वहां हारी भाजपा, हनुमानजी पर दिया गया बयान भी पड़ा भारी

अलवर। भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों का पार्टी को लाभ नहीं मिल पाया लगता है। योगी ने राजस्थान के अलवर जिले के अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हनुमान को दलित और वंचित बताया था। इस बयान की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा रही। इस बयान से पार्टी को लाभ होने की बजाय नुकसान हुआ। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 26477 वोटों से हारी है। वहीं योगी ने जिले के तिजारा की सभा की थी। वहां भाजपा तीसरे स्थान पर, थानागाजी में सभा के बावजूद चौथे स्थान पर रही। जबकि भरतपुर के नगर विधानसभा क्षेत्र में सभा के बावजूद बसना से वाजिब अली जीत गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के अलवर ग्रामीण विधानसभा में चुनावी रैली के दौरान कहा था कि भगवान हनुमान दलित, वंचित व वनवासी थे। सीएम योगी के इस बयान के बाद से राजनीति में तूफान आ गया था।

काफी चर्चित रहा था यह बयान

योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान मालाखेड़ा में हनुमान जी को दलित बताया था। इसके बाद योगी का यह बयान देश भर में चर्चा का विषय बन गया था। इस बयान के लिए योगी को नोटिस भी मिला था।