5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर के हर विधानसभा क्षेत्र से बागी तैयार मंत्री, विधायक, चेयरमैन सब उतरे चुनावी मैदान में

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 19, 2018

BJP Minister, Mla And UIT Chairman Fighting Election As Rebel

अलवर के हर विधानसभा क्षेत्र से बागी तैयार, मंत्री, विधायक, चेयरमैन सब उतरे चुनावी मैदान में

जिले की 11 सीटों का चुनावी मुकाबला इस बार भाजपा-कांग्रेस के बागियों से रोचक बनता नजर आ रहा है। टिकट को लेकर आश्वस्त दावेदारों में कइयों का पद और कद बड़ा माना जाता है। असली तस्वीर तो नामांकन भरने और वापसी के बाद तय होगी। माना जा रहा है कि बागियों के तेवर कायम रहे तो कई सीटों पर चुनावी समीकरण उलट-पुलट हो सकते हैं।

बानसूर से चेयरमैन देवी सिंह लड़ेंगे चुनाव

यूआईटी अलवर के चेयरमैन देवी सिंह शेखावत ने रविवार को बानसूर विधानसभा क्षेत्र के बानसूर कस्बे के पास अपने समर्थकों के साथ एकत्रित हुए। लोगों के साथ चर्चा करने के बाद पार्टी से इस्तीफा दिया। चुनाव लडऩे के लिए सोमवार को नामांकन करेंगे। बैठक में अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष रामवतार अग्रवाल, सैनी समाज के नेता तेजराम सैनी, भाजपा के नीमूचाणा मंडल अध्यक्ष देवी सिंह कराणा, समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश यादव, बाह्मण समाज अध्यक्ष गंगालहरी पारीक मौजूद थे।

तिजारा से संदीप यादव मैदान में

तिजारा से टिकट नहीं मिलने पर राजस्थान युवा बोर्ड में उपाध्यक्ष व सरकार में उप मंत्री संदीप यादव ने रविवार को 36 बिरादरी के लोगों को से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने भी पद से इस्तीफा देकर तिजारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी। दिन में ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सबने अपने-अपने विचार रखे। इधर, तिजारा से फजल हुसैन ने भी चुनाव लडऩे का ऐलान किया है।

थानागाजी से भड़ाना व मुण्डावर से ललित

थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व केबिनेट मंत्री हेम सिंह भडाना का टिकट कटने के बाद ही उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुनाव लडऩे का एलान कर दिया। वे दो दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। इधर, मुण्डावर से विश्वविद्यालय से पूर्व महासचिव ललित यादव ने भी कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर चुनाव लडऩे कर दिया।