4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री हेमसिंह भडा़ना का टिकट कटने के बाद बगावत शुरू, समर्थकों ने लिया भाजपा को वोट नही देने का निर्णय, सौंपे इस्तीफे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Abdul Bari

Nov 18, 2018

भाजपा पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

बगावत: कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भडा़ना का टिकट कटने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

अलवर.
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भडा़ना को टिकट को नही दिए जाने पर राजपुर बडा धमरेड मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विरूद्ध बगावत का बिगुल बजा दिया है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं। भाजपा मण्डल के महामंत्री अमर सिंह वर्मा ने बताया कि धमरेड़ गांव के बालाजी हनुमान मंदिर पर राजपुर बड़ा धमरेड भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक मण्डल अध्यक्ष पूरणमल शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। बैठक मे भाजपा की ओर से थानागाजी विधानसभा सीट पर मंत्री भडा़ना को टिकट नही दिए जाने पर रोष प्रकट करते हुए भाजपा का चुनाव मे विरोध करने तथा भाजपा को वोट नही देने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में तय किया गया कि यदि भडा़ना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना नामांकन पत्र भरेगे तो सभी कार्यकर्ता उनका साथ देंगे। बैठक मे कार्यकर्ताओं ने कहां कि केबिनेट मंत्री होते हुए एवं थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने के बाद भी भडा़ना का टिकट काट दिया गया। इससे कार्यकर्ताओ में नाराजगी है। बैठक मे विचार विमर्श के बाद मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लेते हुए भडा़ना का सहयोग करने का ऐलान किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष को प्रेषित कर दिया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने के बाद भाजपा के विरोध मे नारेबाजी करते हुऐ प्रदर्शन किया।