Rajasthan Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है लेकिन भाजपा की ओर से पांच सीटों पर अभी तक प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं। धुरंधर नेताओं के भी पसीने छूट रहे हैं। उनकी साख पार्टी व नेताओं के बीच अच्छी थी लेकिन उनके नामों का न इशारा हुआ और न सार्वजनिक किए गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को पार्टी तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दो सीटों पर उम्मीदवार एक नवंबर को उतारने की तैयारी है। भाजपा की ओर से सबसे पहले तिजारा, बानसूर के बाद अलवर ग्रामीण, थानागाजी, मुंडावर व अलवर शहर के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए थे।