4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा ने की समीक्षा, कार्यकर्ताओं ने इसे बताया हार का सबसे बड़ा कारण

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 20, 2018

BJP Workers Analysis Reason Of Loss In Rajasthan Assembly Election

विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा ने की समीक्षा, कार्यकर्ताओं ने इसे बताया हार का सबसे बड़ा कारण

विधानसभा चुनाव में जिले में भारतीय जनता पार्टी को अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाने के कारणों की तह में जाने के लिए बुधवार को शहर के एक मैरिज में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी की हार की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं से कारण जाने। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिले में पार्टी की हार के लिए टिकट वितरण में देरी व प्रत्याशियों की ओर से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को तवज्जों नहीं देने सहित कई अन्य कारण गिनाए। बैठक में जिले भर के पार्टी प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने चुनाव परिणाम की समीक्षा की।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर देश में भ्रष्टाचार, जातिवाद, वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने रामगढ़ चुनाव के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में भाजपा की जीत कर कांग्रेस को कड़ी चुनौती देनी है। बैठक में युवा मोर्चा पदाधिकारी पं. जले सिंह ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से किए गए वादों को लेकर चर्चा की गई तथा इन वादों को लेकर विपक्षी दलों की ओर से किए जा रहे प्रचार पर चिंता जताई गई। वहीं घनश्याम गुर्जर ने पार्टी में 30 साल पुराने कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलने की बात कही। सतीश यादव ने सभी वर्गों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत बताई।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बात कहीं। कुछ लोगों ने पुराने लोगों को पीछे करने का आरोप लगाया। कुछ ने टिकट की घोषणा जल्द करने, अच्छे कार्यकर्ता को टिकट देने, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की जरूरत बताई। वहीं संगठन में महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपने को जरूरी माना। कार्यकर्ताओं ने एकजुट रहकर कार्य करने की जरूरत बताई। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल को लेकर प्रधानमंत्री पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत व तथ्यहीन बताया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने की, वहीं इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा, शहर विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने भी विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र यादव ने किया।