4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां सडक़ के नीचे हुआ तेज धमाका और ऊपर उठ गई सडक़, मचा हडक़ंप

सडक़ में तेज धमाका हुआ और सडक़ एक फीट ऊपर आ गई। गनीमत यह रही कि उस समय कोई वहां से गुजर नहीं रहा था।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 01, 2019

Blast Under Road In Alwar Rajasthan

राजस्थान में यहां सडक़ के नीचे हुआ तेज धमाका और ऊपर उठ गई सडक़, मचा हडक़ंप

अलवर. रोड धंसने के बारे में तो खूब सुना होगा लेकिन अलवर शहर में अचानक तेज आवाज के साथ तीजकी सडक़ करीब एक फीट ऊपर उठ गई। सूचना मिलने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पहुंचे लेकिन, अभी सडक़ के ऊपर उठने के असली कारण नहीं जान पाए हैं।

शहर में तीजकी रोड का निर्माण करीब साल भर पहले पीडब्ल्यूडी ने कराया है। मंगलवार दोपहर बाद अचानक तेज आई और एक जगह से रोड का कुछ हिस्सा ऊपर उठ गया। सामान्य तौर पर देखने में ऐसा लग रहा है मानो गर्मी में किसी तरह की गैस बनी हो। यह गैस एकदम से बाहर निकली तो धमाका हुआ है। गैस धमाके के साथ बाहर निकलने की संभावना जताई जा रही है। इस दबाव के कारण सडक़ का कुछ हिस्सा ऊपर उठा है। लेकिन अभी इसके बारे में विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन श्रीराम मीना ने बताया कि मौका देखने के लिए सहायक अभियंता को भेजा था। अभी रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बेरिकेडिंग भी नहीं

यह घटना होने के बाद भी विभाग के अधिकारी नहीं चेते हैं। मौके पर जाने के बाद भी बेरिकेडिंग भी नहीं कराई है। न कोई सावचेत बोर्ड लगाया गया है। आमजन ने ही वहां पड़े एक पाइप को पटक दिया ताकि उसके ऊपर से वाहन नहीं निकल सकें। दूसरी तरफ कुछ पत्थर पटक दिए।