5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में चचेरे भाई ने अपनी बहन को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, फिर दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, वारयल करने की दी धमकी

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Sep 08, 2018

Brother And His Friend Gang Raped His sister and make video

अलवर में चचेरे भाई ने अपनी बहन को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया बेहोश, फिर दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, वारयल करने की दी धमकी

शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने महिला थाने में तीन व्यक्तियों के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच पुलिस उपाधीक्षक (एससी/एसटी) सपात खां को सौंपी गई है।

पुलिस ने बताया कि अरावली विहार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है कि भतीजा और उसके दोस्त घनश्याम और केदार 2 अगस्त को उसकी साढ़े 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर केदार के जीजा के घर ले गए। वहां उन्होंने उसकी पुत्री को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उसकी पुत्री अचेत हो गई। उसके तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी तथा ब्लैकमेल करने लगे। पीडि़ता ने आपबीती परिजनों को बताई।

पीडि़ता ने बताई आपबीती

पीडि़ता ने अपने पिता को बताया कि उसके चचेरे भाई उमरैण निवासी दिनेश व उसके साथी घनश्याम सैनी और सिलीसेढ़ तिराहा निवासी केदार गुर्जर ने शारीरिक शोषण कर ब्लैकमेल किया। रिपोर्ट में लिखा है कि बेटी ने 4 सितंबर को पिता को बताया कि आरोपी केदार व दिनेश ने पहले उससे शारीरिक छेड़छाड़ की। फिर उन्होंने उसे घनश्याम से मिलवाया। इसके बाद घनश्याम उसे बहला-फुसलाकर 2 अगस्त को केदार के जीजा के कमरे पर लेकर गया, वहां दिनेश व केदार मौजूद मिले। यहां उन्होंने इसे कोल्डड्रिंक पिलाई। इससे वह बेहोश हो गई।

इस दौरान तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो क्लीपिंग व फोटो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने पीडि़ता को धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसके माता-पिता को मार देंगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई है। सीओ खान ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म वाली जगह का मौका निरीक्षण किया।