4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह की सभा में मंच पर शहीदों को सम्मान, सामने बैठी मां का बेटा एक साल से नहीं लौटा, लापता है बीएसएफ का जवान

बीएसएफ में तैनात एक मां का बेटा एक साल से लापता है, उसका कोई अता-पता नहीं है, लेकिन किसी को फिक्र नहीं है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 01, 2019

BSF Soldier Of Alwar Lost And Didn't Come Back

अमित शाह की सभा में मंच पर शहीदों को सम्मान, सामने बैठी मां का बेटा एक साल से नहीं लौटा, लापता है बीएसएफ का जवान

अलवर. लोकसभा के चुनाव में देश के नेता सैनिकों को राजनीति में घसीटने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को अलवर के बीबीरानी में भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ योगी की चुनावी सभा में प्रचार करने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू करने से पहले पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को नमन किया। उसी सभा में कोटकासिम के निकट मीरपुर गांव की एक मां अपने बेटे की फोटो हाथ में लेकर आंसू बहाती रही। करीब 58 वर्षीय सुमित्रा ने दबी आवाज में कहा कि उसका बेटा बीएसएफ में नौकरी करते हुए ड्यूटी से वापस घर ही नहीं लौटा है। करीब एक साल से उसका कोई अता-पता नहीं है। इकलौते बेटे के अलावा उनको कोई सहारा नहीं है। हर दिन बेटे के लिए आंखें फाड़ती रहती हूं। कोई सुन नहीं रहा है। पुत्रवधु भी उनके साथ नहीं रहती है। अब आखिरी उम्मीद लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने आई हूं।