6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के बाद अलवर जिले में इन पार्टियों ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, जानिए किन्हें बनाया उम्मीदवार

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 13, 2018

BSP And Shiv Sena Announce Their Candidates In Alwar District

भाजपा के बाद अलवर जिले में इन पार्टियों ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, जानिए किन्हें बनाया उम्मीदवार

अलवर. राजस्थान में भाजपा की ओर से 131 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद बसपा ने भी अपनी सूची जारी कर दी। बसपा ने अलवर जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी सूची में अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से रिंकी वर्मा तथा तिजारा से होशियार सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी रामगढ़ सीट पर पहले ही प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है। वहीं राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से सरस डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीणा की टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

शिवसेना ने भी दो सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा

अलवर. शिवसेना ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए अलवर जिले में दो उम्मीद्वारों के नामों की सूची जारी की है। शिवसेना के जिला प्रमुख भूपेन्द्र ङ्क्षसह नरुका ने बताया कि पार्टी ने अलवर शहर से किशोर कपूर एवं बानसूर विधानसभा से भविन्द्र पटेल को उम्मीद्वार बनाया है।