6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव में इस बार जिले की राजनीति में बसपा बड़ा फेक्टर!

अलवर. विधानसभा चुनाव में अलवर जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण रोल अदा कर चुकी बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में भी बड़ा फेक्टर हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में बसपा को मिली कामयाबी का ही नतीजा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती का अलवर जिले में जल्द ही दौरा तय हो सकता है। वैसे तो यह दौरा रामगढ़ चुनाव के नाम पर होगा, लेकिन इसकी असल वजह लोकसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की बेल्ट को साधना है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jan 15, 2019

BSP big factor in the politics of the district this time in Lok Sabha

लोकसभा चुनाव में इस बार जिले की राजनीति में बसपा बड़ा फेक्टर!

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बज चुका है, हर प्रमुख दल तैयारियों में जुटने लगे हैं। इस बार बसपा की नजर भी पूर्वी राजस्थान पर टिकी हैं। यही कारण है कि बसपा का जोर इन दिनों पूर्वी राजस्थान के अलवर व भरतपुर जिले की राजनीति पर ज्यादा है। अलवर लोकसभा क्षेत्र सामान्य वर्ग की सीट होने के कारण बसपा का पूरा ध्यान अलवर लोकसभा क्षेत्र पर लगा है। बसपा अलवर लोकसभा क्षेत्र के लिए रिंकी वर्मा को पहले ही प्रभारी घोषित कर चुकी है।

रामगढ़ चुनाव से पहले मायावती का दौरा संभव

रामगढ़ में 28 जनवरी को चुनाव होने हैं, इस बार रामगढ़ में बसपा ने पूर्व विधायक जगतसिंह को मैदान में उतारकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। चुनाव में बसपा प्रत्याशी के प्रचार को धार देने के लिए बसपा सुप्रीमो को आगामी 24 तारीख के आसपास रामगढ़ में दौरा होने की संभावना जताई जा रही है। बसपा सुप्रीमो के दौरे के कई मायने हैं, इनमें लोकसभा चुनाव की रणनीति भी एक है। वहीं रामगढ़ चुनाव भी कारण है। साथ ही पूर्वी राजस्थान में बसपा को आगे बढ़ाना भी प्रमुख कारण है।

इसलिए बसपा बड़ा फेक्टर

पूर्वी राजस्थान के अलवर व भरतपुर जिलों में बसपा ने गत विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। अलवर जिले में बसपा ने दो सीटें जीतकर प्रमुख दलों का गणित गड़बड़ा दिया। वहीं अलवर के समीपवर्ती और भरतपुर जिले में शामिल नगर विधानसभा चुनाव में भी बसपा को जीत मिली। यही कारण है कि इस बार अलवर व भरतपुर की राजनीति में बसपा बड़ा फेक्टर माना जा रहा है।

16 फीसदी वोट लेकर बसपा ने सबको चौंकाया

विधानसभा चुनाव में बसपा ने जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 16.15 फीसदी वोट लेकर चौंका दिया था। बसपा के जिले में दो विधायक भी चुने गए। गत विधानसभा चुनाव में जिले में 16 लाख 49 हजार 389 मतदाताओं ने मत का उपयोग किया। इनमें 16.15 प्रतिशत यानि 2 लाख 66 हजार 320 वोट अकेले बसपा के खाते में गए। वहीं कांग्रेस के खाते में 5 लाख 19 हजार 432 व भाजपा को 5 लाख 19 हजार 971 गए। इस चुनाव में कांग्रेस को 31.49 तथा भाजपा को 31.52 प्रतिशत वोट मिल सके।

विधायक व कई प्रमुख नेता टिकट की कतार में

जिले की राजनीति में बसपा के महत्वपूर्ण रोल का नतीजा है कि अलवर व भरतपुर जिले से जीते पार्टी के दो विधायकों सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता अलवर लोकसभा क्षेत्र से बसपा टिकट की कतार में हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है।