4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा सुप्रीमो मायावती जल्द आएंगी अलवर, रामगढ़ चुनाव से पहले इस दिन आ सकती हैं अलवर

बसपा सुप्रीमो मायावती रामगढ़ चुनाव से पहले अलवर आ सकती हैं, मायावती की नजरें पूर्वी राजस्थान पर टिकी हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 15, 2019

BSP Supremo Mayawati Will Visit In Alwar

बसपा सुप्रीमो मायावती जल्द आएंगी अलवर, रामगढ़ चुनाव से पहले इस दिन आ सकती हैं अलवर

अलवर. विधानसभा चुनाव में अलवर जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण रोल अदा कर चुकी बसपा आगामी लोकसभा चुनाव में भी बड़ा फेक्टर हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में बसपा को मिली कामयाबी का ही नतीजा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती का अलवर जिले में जल्द ही दौरा तय हो सकता है। वैसे तो यह दौरा रामगढ़ चुनाव के नाम पर होगा, लेकिन इसकी असल वजह लोकसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान की बेल्ट को साधना है।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बज चुका है, हर प्रमुख दल तैयारियों में जुटने लगे हैं। इस बार बसपा की नजर भी पूर्वी राजस्थान पर टिकी हैं। यही कारण है कि बसपा का जोर इन दिनों पूर्वी राजस्थान के अलवर व भरतपुर जिले की राजनीति पर ज्यादा है। अलवर लोकसभा क्षेत्र सामान्य वर्ग की सीट होने के कारण बसपा का पूरा ध्यान अलवर लोकसभा क्षेत्र पर लगा है। बसपा अलवर लोकसभा क्षेत्र के लिए रिंकी वर्मा को पहले ही प्रभारी घोषित कर चुकी है।

रामगढ़ चुनाव से पहले मायावती का दौरा संभव

रामगढ़ में 28 जनवरी को चुनाव होने हैं, इस बार रामगढ़ में बसपा ने पूर्व विधायक जगतसिंह को मैदान में उतारकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। चुनाव में बसपा प्रत्याशी के प्रचार को धार देने के लिए बसपा सुप्रीमो को आगामी 24 तारीख के आसपास रामगढ़ में दौरा होने की संभावना जताई जा रही है। बसपा सुप्रीमो के दौरे के कई मायने हैं, इनमें लोकसभा चुनाव की रणनीति भी एक है। वहीं रामगढ़ चुनाव भी कारण है। साथ ही पूर्वी राजस्थान में बसपा को आगे बढ़ाना भी प्रमुख कारण है।