4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हथियार लहराकर फायरिंग करने वाले शराब ठेेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस आई हरकत में
2 min read
Google source verification
हथियार लहराकर फायरिंग करने वाले शराब ठेेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

हथियार लहराकर फायरिंग करने वाले शराब ठेेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

अलवर/बानसूर. थाना पुलिस में मंगलवार को एक शराब ठेकेदार की ओर से हाथ में हथियार लहराकर फायरिंग करने एवं हथियार एवं कारतूस के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बानसूर थाना पुलिस ने अपने स्तर पर संज्ञान लेकर शराब ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस थाने के एएसआई हनुमान सिंह यादव ने बताया कि गांव डाबरिया निवासी व शराब का ठेकेदार मोहन यादव के खिलाफ अवैध रुप से हथियार के साथ फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, ठेकेदार मोहन यादव रात के समय में कस्बे के कोटपूतली रोड पर बाइपास के पास हथियार से फायरिंग कर रहा है। वहीं हथियार के साथ फोटो खिंचवा रहा है। फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
एक ओर वीडियो वायरल: मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है। युवक हरसौरा थाने का एक गांव का है। जो एक खेत में अपने दोस्तों के साथ फायरिंग कर रहा है। जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाला युवक की भी अपनी गैंग बनी हुई। हरसौरा थानाप्रभारी चांद सिंह राठौड़ ने बताया कि वीडियो में युवक की पहचान की जा रही है। पुष्टि होने पर मामला दर्ज करेंगे।
दो दिन पूर्व भी हुआ मामला दर्ज: बानसूर थाना पुलिस ने बताया कि अवैध रुप से हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने के मामले मे जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर श्यामपुरा ग्राम पंचायत के गांव कासू की ढाणी निवासी मोहर सिंह गुर्जर के खिलाफ भी रविवार को थाने में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हैकि क्षेत्र में वर्चस्व की लडाई की लेकर गांवों में अब छोटी-छोटी गैंग बन रही है। लेकिन पुलिस की ओर से समय रहते इन गैगों पर कार्रवाई नहीं करने पर ऐसे युवकों के हौसले बुलंद है। गैंग के लोग अपना वर्चस्व दिखाने एवं एवं लोगों में भय व्याप्त करने के लिए हथियारों के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है। पुलिस संज्ञान में आने के बाद मामले दर्ज कर रही है। क्षेत्र में लगातार हथियारों के साथ हो रहे वीडियो वायरल से लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।