
छात्रा अदिति राजोरिया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें राजस्थान के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अलवर स्थित आदिनाथ पब्लिक स्कूल की छात्रा अदिति राजोरिया ने कला संकाय में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अदिति ने कुल 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। उनके सिर्फ तीन अंक कटे हैं, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रतीक हैं।
इसी के साथ नीमराणा के विपिन कुमार सोनी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। दोनों छात्रों की सफलता पर शिक्षकों, परिजनों और क्षेत्रवासियों ने गर्व जताया है। अदिति और विपिन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अध्यापकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीबीएसई बोर्ड के इस वर्ष के परिणामों में कला संकाय के छात्रों का प्रदर्शन खासा सराहनीय रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
मत्स्य विवि का दीक्षांत समारोह: राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने दिए होनहारों को मेडल
Updated on:
13 May 2025 03:40 pm
Published on:
13 May 2025 03:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
