5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे इन ट्रेनों के समय में करने जा रहा बड़ा बदलाव, यहां जानिए नया समय

रेलवे की ओर से जयपुर चंडीगढ़ व हिसार जयपुर पैसेंजर के समय में बदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 19, 2019

Change In Timing Of Jaipur Hisar Passenger And Jaipur Chandigarh Train

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रेलवे इन ट्रेनों के समय में करने जा रहा बड़ा बदलाव, यहां जानिए नया समय

रेलवे की ओर से जयपुर-चण्डीगढ़-जयपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस के समय में 24 अप्रेल से बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जन सम्पर्क अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि पहले इस ट्रेन के अलवर जंक्शन पर पहुंचने का समय 18:53 बजे है 24 अप्रेल से यह ट्रेन 21:55 बजे अलवर आएगी। इसी तरह राजगढ़ में पहुंचने का समय 18:15 की बजाय 21:06 बजे रहेगा। खैरथल में पहुंचने का समय 19:15 की बजाय 22:16 बजे रहेगा। इसी प्रकार चण्डीगढ़-जयपुर-चण्ड़ीगढ़ ट्रेन का समय भी बदलेगा। अभी तक यह ट्रेन अलवर जंक्शन पर 21:22 बजे आ रही है 24 अप्रेल से 3:07 बजे आएगी। इसी तरह राजगढ़ में 22:18 की बजाय 3:38 बजे और खैरथल में 20:59 की बजाय 2:45 बजे आएगी।

जयपुर-हिसार ट्रेन का समय भी बदलेगा

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जयपुर-हिसार-जयपुर ट्रेन का समय भी 24 अप्रेल से बदल जाएगा। अभी यह गाड़ी जयपुर से 18:25 बजे चलती है। जयपुर से अरनिया के बीच समय में कोई बदलाव नहीं होगा। अलवर में यह ट्रेन अभी 22:13 बजे पहुंच रही है। 24 अप्रेल से 22:16 बजे पहुंचेगी। इसी तरह अन्य स्टेशनों पर भी पहले से कुछ मिनट देर से पहुंचेगी।