5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में पहले निकलती थी सोने की ईंट, और ठगे जाते थे मासूम लोग, अब बदला ट्रैंड, पुलिस भी सर्तक

अलवर जिले में ठगी की घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने होटलों व अन्य स्थानों पर बोर्ड लगाए हैं।
3 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 13, 2019

Change In Trend Of Crime In Alwar District

अलवर में पहले निकलती थी सोने की ईंट, और ठगे जाते थे मासूम लोग, अब बदला ट्रैंड, पुलिस भी सर्तक

अलवर. नकली सोने से ठगी के बाद अलवर में अब ऑनलाइन ठगी का धंधा चल पड़ा है। मेवात में नकली सोने की ठगी जगजाहिर होने के बाद शातिर ठग ओएलएक्स व अन्य वेबसाइट के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फांस रहे हैं। सस्ती गाडिय़ां और स्क्रेप खरीदने के लालच में लोग यहां पहुंचकर लोग ठगी और लूटपाट का शिकार हो रहे हैं।

पहले अनपढ़ जेसीबी चालक बन ठगी

मेवात में पहले शातिर ठग किसी व्यक्ति के मोबाइल पर सीधा फोन कर एक ही कहानी सुनाते थे कि उसका नाम राजू है और वह जेसीबी चलाता है। खुदाई में नकली सोने की ईंट निकली है। जिसे वह सस्ते में बेचना चाहता है। ठग स्वयं को गरीब और अनपढ़ जताते हुए भोलापन दिखाते हुए शातिरी से लोगों को अपनी ठगी के जाल में फांसते थे।

अब सीधा ओएलएक्स और वेबसाइट पर

मेवात के शातिर ठग अब हाइटेक हो गए हैं। वह अपने परम्परागत ठगी के तरीके को छोडक़र ऑनलाइन ठगी करने लगे हैं। ओएलएक्स और अन्य वेबसाइट पर सस्ती गाड़ी, मोबाइल, जेसीबी और स्क्रेप आदि बेचने का विज्ञापन देते हैं। सस्ते के लालच में आकर ग्राहक जब उनके जाल में फंस जाता है तो वह उसे गाड़ी या स्क्रेप खरीदने के लिए अलवर या आसपास मेवात क्षेत्र में बुलाते हैं। फिर उसे बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन खराब सामान भेजकर फिर वापस रकम लौटाने के नाम पर बैंक खातों में ऑनलाइन ठगी भी कर रहे हैं।

ठगों से सावचेत करने के लिए पुलिस ने लगाए बोर्ड

जिले में बढ़ती ऑनलाइन ठगी से लोगों को सावचेत करने और ठगों को दबोचने के लिए पुलिस ने नया तरीका निकाला है। पुलिस की ओर से अलवर शहर के सभी होटल, धर्मशाला, बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों, हाइवे और प्रमुख मार्गों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। जिसमें ऑनलाइन सस्ती गाड़ी व स्क्रेप आदि खरीदने के लिए झांसे में आकर यहां पहुंचने वाले लोगों को सावचेत किया जाएगा। साथ ही उसमें सम्बन्धित पुलिस थाने और पुलिस अधिकारियों के नम्बर भी लिखे जाएंगे, जिससे कि वह इसकी सूचना पुलिस को दे सके। बोर्ड लगाने का काम पुलिस की ओर से मंगलवार को शुरू कर दिया गया है।

केस-1
बवन गणपत चकोर निवासी खगथड़ी तहसील निफार जिला नासिक (महाराष्ट्र) ने इंडिया मार्ट कम्पनी की वेबसाइट से एक मोबाइल नम्बर लेकर बातचीत की। मोबाइल पर बातचीत करने वाले व्यक्ति ने उसे पैट्स बोटल स्क्रेप खरीदने के लिए अलवर बुलाया। 5 फरवरी को शातिर ठगों ने उसे हनुमान चौराहे पर बुलाया और गाड़ी में बैठाकर ले गए और उसे बंधक बनाकर 5.30 लाख रुपए लूट लिए।

केस-2

कोतवाली थाना पुलिस ने 8 फरवरी की देर शाम भरतपुर जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव कुंदन का नंगला निवासी निसार अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी ओएलएक्स पर सस्ती गाडिय़ां व मोबाइल फोन बेचने का झांसा देकर पेटीएम के माध्यम से ठगी करता था। पुलिस आरोपी के कब्जे से 67 हजार 365 रुपए, दो पेटीएम बैंक के एटीएम, चार एटीएम, दो मोबाइल व एक कार जब्त किए।