5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर : कॉमर्स कॉलेज की जमीन को लेकर आ रही यह अहम खबर, अब दोबारा से होगा यह काम

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 22, 2018

Commerce College Alwar land Will Allot Again

अलवर : कॉमर्स कॉलेज की जमीन को लेकर आ रही यह अहम खबर, अब दोबारा से होगा यह काम

बुधविहार में नगर परिषद के जरिए कॉमर्स कॉलेज को जमीन का आवंटन दोबारा होगा। पिछली बार के आवंटन पत्र में जो जमीन कॉमर्स कॉलेज को दी है उसके आवंटन पत्र व नक्शे में यह चिह्नित नहीं किया गया कि पूरे खसरे में से कौनसी जमीन आवंटित की गई है। केवल यह लिखा गया कि खसरे का आंशिक भाग आवंटित किया जाता है। यह तकनीकी रूप से सही नहीं है। इस पेच के कारण कॉमर्स कॉलेज की जमीन के आवंटन की प्रक्रिया ही अधूरी है। यह भी पीडब्ल्यूडी ने जब मौका देखा उसके बाद पकड़ में आया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने 10 अगस्त के अंक में कॉमर्स कॉलेज की जमीन फिर खटाई में शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था जिसमें यह स्पष्ट लिखा गया कि कॉलेज को जो जमीन आवंटित की उसका टाइटल की साफ नहीं है। हालांकि अब नगर परिषद के अधिकारी कह रहे हैं कि जमीन आवंटित कर दी। केवल आवंटन पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि खसरे में जमीन का कौनसा हिस्सा कॉलेज को दिया गया है। नक्शे में यह साफ हो जाता तो दिक्कत नहीं आती।

सोमवार को फिर से पैमाइश

अब इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सोमवार को फिर से पटवारी के स्तर पर पैमाइश हो सकती है। इस बार आवंटन में यह सुनिश्चित होगा कि खसरे में कौनसी तरफ की जमीन कॉलेज को दी जाएगी जिसके कारण जमीन का टाइटल भी साफ हो सकेगा। बीच में यह भी बात सामने आई थी कि कॉलेज को आवंटित जमीन का टाइटल भी साफ नहीं है।

मौका रिपोर्ट कराएंगे

यह सही है कि कॉमर्स कॉलेज को जमीन आवंटित हो चुकी है। लेकिन खसरे में जमीन चिह्नित नहीं की गई। जिसके कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि किस तरफ की जमीन कॉलेज को मिली। इसके लिए दुबारा से पैमाइश कराकर आवंटन स्पष्ट किया जाएगा।
रामकिशोर मीणा, आयुक्त, नगर परिषद अलवर।