5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में फिनलैण्ड से लाए थे 10 लाख के कचरा पात्र, 9 माह में खुद ही कचरा बन गए, पैसे की हुई बर्बादी

अलवर में करीब 10 लाख की लागत से फिनलैंड से कचरा पात्र लाए गए थे, इसकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन ये 9 माह में ही खराब हो गए।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 27, 2019

Condition Of Dustbin Purchased From Finland In Alwar

अलवर में फिनलैण्ड से लाए थे 10 लाख के कचरा पात्र, 9 माह में खुद ही कचरा बन गए, पैसे की हुई बर्बादी

अलवर. शहर में करीब नौ माह पहले फिनलैण्ड से लाकर सब्जीमण्डी व दिल्ली दरवाजे के पास लगाए गए कचरा पात्र बकायदा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। फिर भी सब्जीमण्डी वाला कचरा पात्र इतनी जल्दी नाकारा हो चुका है। जिसके कारण अब यहां कचरा सडक़ सडऩे लगा है।

नगर परिषद ने करीब 10 लाख रुपए की लागत से सब्जीमण्डी व दिल्ली दरवाजा के बाहर भूमिगत कचरा पात्र लगवाए हैं। जिसकी विशेषता यह है कि पूरा कचरा जमीन के अन्दर रहता है। बाहर से केवल कचरा डालने की जगह है। जमीन के अन्दर कचरा रहने से कचरे से न बदबू आती है न फैलता है। जब इसे खाली करना होता है तो मशीन से जमीन के अन्दर के हिस्से को बाहर निकालकर कचरा खाली कर लिया जाता है। नगर परिषद ने शुरूआत में दो कचरा पात्र लगाकर इसकी शुरूआत की है। कुछ समय इनकी उपयोगिता देखने के बाद आगे और लगाने की तैयारी है।

अधिकारियों को जानकारी नहीं

कचरा पात्र के ऊपर सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं। फिर भी नगर परिषद के अधिकारियों को यह जानकारी नहीं है कि कचरा पात्र खराब पड़े हैं। जबकि पिछले करीब दस दिनों से कचरा सडक़ों पर ही डाला जा रहा है।

बाहर फैला कचरा

सब्जीमण्डी स्थित कचरा पात्र खराब पड़ा है। बताया जा रहा है कि भूमिगत गुब्बारेनुमा पात्र बीच-बीच में से जला हुआ है। जिसके कारण अब यह कचरा पात्र कोई काम नहीं आ रहा है। लोग कचरा पात्र के भीतर की बजाय बाहर ही कचरा डालने लगे हैं। जिसके कारण आसपास गंदगी रहने लगी है।

तुरंत दिखावाएंगे

कचरा पात्र तुरंत दिखावाएंगे। कहीं खराब है तो दुरुस्त कराया जाएगा। अभी दो जगहों पर ही ये कचरा पात्र लगे हैं। यह सही है कि सीसीटीवी कैमरे भी कचरा पात्रों की देखरेख के उद्देश्य से ही लगवाए गए हैं।
-दिनेश चन्द, सीएसआई, नगर परिषद अलवर