5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर रेलवे स्टेशन के बाहर रैन बसेरे में इस बात को लेकर हुआ हंगामा, इन जिलों के युवाओं ने किया प्रदर्शन

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Oct 23, 2018

Conflict Outside Alwar Railways Station Rain Basera

अलवर रेलवे स्टेशन के बाहर रैन बसेरे में इस बात को लेकर हुआ हंगामा, इन जिलों के युवाओं ने किया प्रदर्शन

अलवर के रेलवे स्टेशन रैन बसेरे में पैसे मांगने का मामला सामने आया है। वह ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने एक युवा से 30 रुपए देने के लिए कहा। इस पर युवाओं ने इसका विरोध किया व प्रदर्शन किया।

अलवर में परीक्षा देने के लिए करौली, भरतपुर व हिंडौन के युवा आए है। वो रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरे में बीती रात रुकने के लिए गए। इस पर वहां मौजूद कर्मचारीं ने उनसे प्रत्येक युवक के हिसाब से 30 रुपए जमा कराने के लिए कहा गया। युवाओं ने जब इसका विरोध किया व पैसे देने से मना किया। तो वहां पर मौजूद कर्मचारी ने उनको भगा दिया।

इस पर युवाओं ने इस मामले की सूचना नगर परिषद के अधिकारी व मीडिया कर्मियों को दी। कुछ देर तक नगर परिषद की मदद नहीं मिलने के बाद युवाओं ने पैसे जमा करा दिए। रेन बसेरे पर मीडिया कर्मियों को देखकर कुछ कर्मचारी रैन बसेरे से भाग गए। वहां मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि उसने पैसे नहीं लिए हैं। जबकि युवाओं का साफ तौर पर कहना था कि प्रत्येक युवा से 30 रुपए लिए गए हैं। रात को ठंड में रुकने के लिए कोई जगह नहीं थी, इसलिए लोगों ने मजबूरी में पैसे दिए हैं।

इसके विरोध में युवाओं ने रेन बसेरे के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। वहां के लोगों ने बताया कि यह लोग सब से पैसे मांगते है। जबकि नियम के हिसाब से रेन बसेरे पूरी तरह से निशुल्क होते है। पैसे मांगने का मामला पहले भी आ कई बार सामने आ चुका है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंख बंद करके बैठे हुए है।