4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह ने भाजपा के बाबा बालकनाथ पर बोला हमला, बोल डाली ऐसी बात, हर तरफ होने लगे चर्चे

अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह ने भााजपा के महंत बालक नाथ पर जुबानी हमला बोला है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 22, 2019

Congress Candidate Jitendra SIngh Statement On Baba Balak Nath

कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह ने भाजपा के बाबा बालकनाथ पर बोला हमला, बोल डाली ऐसी बात, हर तरफ होने लगे चर्चे

अलवर. लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा-कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के ऊपर जुबानी हमले कर रहे हैं। वहीं अलवर में चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने रविवार को बहरोड़ में जनसंपर्क किया, इस दौरान जितेंद्र सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी पर चुटकी लेते हुए कहा बाबा बालक नाथ को ना तो पंचायत के बारे में जानकारी है और ना ही पंचायत में होने वाले कामों के बारे में उनको पता है, ऐसे में आप उनसे क्या काम करवा सकते हैं, इसलिए सोच समझकर वोट करें।

जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अलवर क्षेत्र में आजतक जो भी विकास के काम हुए है वो कांग्रेस सरकार के दौरान ही हुए हैं, ऐसे में जनता चाहती है कि कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीते और वो सरकार के साथ जुड़े। वहीं जब कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह से कांग्रेस मे गुटबाजी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है, पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।