6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुण्डावर में मंजीत चौधरी के सामने एलजेडी-कांग्रेस के गठबंधन का चेहरा, भारत यादव को दिया टिकट

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 19, 2018

Congress LJD Alliance In Mundawar Assembly Seat

मुण्डावर में मंजीत चौधरी के सामने एलजेडी-कांग्रेस के गठबंधन का चेहरा, भारत यादव को दिया टिकट

मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने दावेदारों की लम्बी सूची एवं दावेदारों के बीच खींचतान का निपटारा कर अपनी सहयोगी पार्टी एलजेडी से गठबंधन कर भारत यादव को टिकिट दिया है। पार्टी ने बडा उलटफेर करते हुए क्षेत्र से टिकट मांग रहे दावेदारों की बढती कलह को देखते हुए यह सीट गठबंधन को दी है। जिला यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भारत यादव पूर्व में किशनगढबास विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड चुके हैं। हालांकि मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत यादव नया चेहरा हैं। कांग्रेस ने यहां एलजेडी को सीट देकर क्षेत्र की सोशल इंजीनियरिंग को भी साधने का प्रयास किया है।

टिकट मिलते ही पहली बात

कांग्रेस की ओर से अपनी सहयोगी पार्टी एलजेडी के लिए छोड़े गए मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी भारत यादव का कहना है कि पार्टी का टिकिट भारत यादव को नहीं, बल्कि मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को मिला है। चुनाव में यदि जीत मिली तो सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता का मान सम्मान रखते हुए सर्व जातियों को साथ लेकर विधानसभा क्षेत्र में अकल्पनीय विकास कार्य कराऐंगे। साथ ही नीमराणा स्थित कम्पनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगे।

प्रत्याशी का ‘आधार’

आमदनी: निजी व्यवसाय

सोशल मीडिया: सक्रिय हैं।

पहचान: जिला यादव महासभा के जिलाध्यक्ष, एलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव से नजदीकी

अनुभव: पिछले 20 वर्ष से जिले की राजनिति में सक्रिय, 2008 में किशनगढ़बास से विधानसभा चुनाव लड़ा।

कोर टीम: कांग्रेस एवं एलजेडी कार्यकर्ता

अक्सर कहां मिलते हैं: अलवर स्थित ए-160, हसनखां मेवाती नगर स्थित निवास पर।