
त्योहार के दिन बावड़ी में मिला अधजला शव
अलवर. बहरोड. ग्राम तसींग में शुक्रवार से गायब एक व्यक्ति का अधजला शव शनिवार को गांव की बावड़ी में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं त्योहार के दिन मिले अधजले शव को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार तसींग निवासी शेरसिंह यादव (५०) पुत्र डोलाराम शुक्रवार से घर से गायब था। जिसकी गुमशुदगी शुक्रवार को परिजनों ने थाने पर दर्ज करवाई थी। शनिवार को गांव की बावड़ी में अधजले शव देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी जितेन्द्र सौलंकी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर परिजनों व ग्रामीणों ने सन्देह जताया कि हत्या कर शव को जलाया गया। जिस पर थाना प्रभारी ने मामले में पूरी जांच करने का विश्वास दिलाया। ग्रामीणों की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए बहरोड़ भेजा गया। बावड़ी में जांच के लिए अलवर से एफएसएल टीम बुलाई गई। सूचना पर डीएसपी अतुल साहु भी मौके पर पहुंचे और जांच कर मौका देखा। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गांव मे त्योहार पर हुई इस दुखद घटना से शोक छा गया।
मृतक शुक्रवार से घर से गायब था। जिसका शव अधजला बावड़ी में मिला है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण पता चलेगा की यह हत्या है या आत्महत्या है, शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा
रहा है।
जितेन्द्र, सोलंकी थाना प्रभारी बहरोड़
Published on:
27 Oct 2019 06:00 am
