5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जिले में यहां संदिग्ध अवस्था में खेत में मिला युवक का शव, हत्या का शक जताया

अलवर जिले के टपूकड़ा में संदिग्ध अवस्था में खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, ग्रामीणों ने हत्या का शक जताया है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 07, 2019

Dead Body Found In Field Near Tapukarah In Alwar

अलवर जिले में यहां संदिग्ध अवस्था में खेत में मिला युवक का शव, हत्या का शक जताया

खुशखेड़ा थाना क्षेत्र के महेशरा गांव के एक खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
खुशखेड़ा थानाधिकारी महेंद्र राठी ने बताया कि रविवार प्रात: करीब 8 बजे फोन पर सूचना मिली कि महेशरा रोड स्थित खेत में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। थानाधिकारी ने मय जाब्ते मौके पर पहुंच शव को एम्बुलेंस से टपूकड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास कोई कागजात व मोबाइल नहीं मिलने से तुरंत पहचान नहीं हो पाई। बाद में मोबाइल समूहों पर मैसेज डालने से युवक की पहचान राजवीर पुत्र प्रकाश निवासी बुरेहड़ा के रूप में हुई। पहचान के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। कुछ ही समय में अस्पताल में परिजनों सहित लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राजवीर शनिवार शाम करीब 7 बजे अपने काम से फारिग होकर टपूकड़ा से बाइक से बुरेहड़ा के लिए निकला था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। फोन करने पर उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

रविवार प्रात: उसका शव मिलने की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा।मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर बहुत ही हंसमुख सरल स्वभाव का युवक था। ग्रामीणों ने हत्या का संदेह जताते हुए बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की, जिससे मौत के कारणों का पता चल सके। मृतक के छोटे भाई पवन यादव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में उसके भाई की संदिग्ध अवस्था मे मौत होने का मामला दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

एएसपी पहुंचे टपूकड़ा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने टपूकड़ा सीएचसी पहुंच मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनसे मामले की सच्चाई जान मृतक को न्याय दिलाने की मांग की। विधायक संदीप यादव व भिवाड़ी नगर परिषद सभापति संदीप दायमा भी टपूकड़ा सीएचसी पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।