अलवर में शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अलवर मेंसुबह रेलवे स्टेशन व कालीमोरी ओवरब्रिज के बीच एक युवक का शव मिला है। मृतक के पास आधार कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान दीपक कुमार मीणा उम्र 18 वर्ष हुई है। आधार कार्ड में उसका पता चौधरी पाडा, गांव नांगल मॉडल जिला करौली बताया गया है। पुलिस के अनसुार सुबह करीब सवा आठ बजे आरपीएफ की ओर से पुलिस को बताया गया कि कालीमोरी ओवरब्रिज के करीब रेलवे ट्रैक से पास एक शव पड़ा हुआ है।