
अलवर के सामान्य चिकित्सालय में कुछ ऐसी हालत में मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
राजीव गांधी सामान्य अस्पताल परिसर में पेंशनर दुकान के बाहर शुक्रवार सुबह एक युवक फंदे पर लटका हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया व मोर्चरी में रखवाया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि युवक फंदे पर लटका नहीं, बल्कि उसे लटकाया गया है। मृतक के भाई ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
अस्पताल में पीछे की तरफ भण्डार की पेंशनर दुकान है। उस दुकान के बाहर टीनशेड में एक युवक लटका हुआ मिला। उसकी पहचान सीताराम पुत्र श्रीचंद जाटव निवासी खेडका मालाखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के भाई हेतराम ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि उसके भाई को गत गुरुवार को गांव के गोपेश व अहमद खुर्द निवासी पैडा उर्फ साकम खा ने अगवा कर लिया था।
दोनों ने उसे पहले जमकर पीटा व बाद में उसकी हत्या कर लटका दिया। पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके कंथे पर रुमाल रखा हुआ था। वह गिरा नहीं था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
मारपीट में घायल फीडर इंचार्ज को जयपुर रैफर किया
बानसूर. क्षेत्र के गांव झगडेत कलां में गुरुवार शाम को विद्युत निगम के फीडर इंचार्ज से हुई मारपीट में घायल फीडर इंचार्ज विक्रम यादव को गंभीर रुप से घायल होने पर गुरुवार देर शाम कोटपूतली से जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। विद्युत निगम के कनिष्ट अभियंता रमेश सैनी ने आठ दस जनों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि विद्युत फीडर इंचार्ज शुक्रवार को गांव झगडेत कलां के विद्युत कार्य करने जीएसएस पर गया जहां मौजूद माडाराम गुर्जर सहित आठ दस जनों ने मारपीट कर जानलेवा हमला किया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मारपीट एवं राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
Published on:
14 Jul 2018 05:40 pm
