
अलवर में यहां मिला गर्भवती महिला का शव मिला, हत्या का संदेह
सदर थाना क्षेत्र स्थित डहरा कस्बा में सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला का शव मिला। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उधर, महिला के परिजनों को हत्या का संदेह है।
सदर थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि सोमवार रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि डहरा कस्बा में नाली मोड़ के समीप एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौका-मुआयना के बाद पुलिस ने शव को शिनाख्तगी के लिए सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार दोपहर महिला की शिनाख्त सदर थाना क्षेत्र के विजयमंदिर के समीप स्थित गांव औरंगाबाद निवासी ताहिरा उर्फ मुब्बी (30) पुत्री रफीक अहमद के रूप में हुई। मृतका शादीशुदा है, जिसकी शादी भरतपुर के नगर कस्बे में हुई थी, लेकिन पिछले काफी समय से वह अपने मायके व अलवर में रह रही थी। मृतका का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। उधर,
परिजन बोले, हत्या कर शव डाला
मृतका के चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट व रगड़ के निशान हैं। परिजनों का आरोप है कि ताहिरा की हत्या कर शव को यहां डाला गया है। उधर, थानाधिकारी मीणा का कहना है कि हत्या के सम्बन्ध में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
Updated on:
21 Nov 2018 09:44 am
Published on:
21 Nov 2018 09:44 am
