5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में यहां देर रात हुई ऐसी सडक़ दुर्घटना, बाइक चालक ने सडक़ पर ही तोड़ दिया दम, बाइक का हुआ ऐसा हाल

अलवर में दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 18, 2019

Death In Bike Accident In Kotkasim Alwar

अलवर में यहां देर रात हुई ऐसी सडक़ दुर्घटना, बाइक चालक ने सडक़ पर ही तोड़ दिया दम, बाइक का हुआ ऐसा हाल

अलवर जिले के कोटकासिम में रेवाड़ी सडक़ मार्ग पर गत रात्रि को बिलाहेड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सडक़ पर चलने वाले वाहन चालक एवं आस-पास के ग्रामीणों का जमघट लग गया। घटना के विषय में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा ग्रामीणों व एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान एक की मौत हो गई तथा तीनों घायलों की हालत नाजुक होने से अलवर के लिए रैफर कर दिया।

पुलिस जानकारी के अनुसार गत रात्रि को बिलाहेड़ी गांव से आगे मंदिर के पास दो बाइकों पर चार जने सवार थे। दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिडं़त के कारण चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बिलाहेड़ी के परमजीत व हंसराज तथा रेवाड़ी के हर्ष व बीरणवास के सुंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए कोटकासिम अस्पताल में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान रेवाड़ी के हर्ष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी तथा गुरुवार को मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया। वहीं अन्य तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया।