5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जिले में यहां संदिग्ध परिस्थिति में श्रमिक की मौत, गेट पर शव रख किया प्रदर्शन

अलवर के नीमराणा में संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 29, 2018

Death Of Laborer In Neemrana Alwar

अलवर जिले में यहां संदिग्ध परिस्थिति में श्रमिक की मौत, गेट पर शव रख किया प्रदर्शन

नीमराणा. औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संदिग्ध मौत पर श्रमिकों ने मामले की जांच कराने व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव को कंपनी के गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र मेें एक कम्पनी में शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर गए गार्ड वीरेंद्र (45) पुत्र लाला राम निवासी बडग़ुर्जर वाली ढाणी की ड्यूटी के दौरान दोपहर 12 बजे के करीब चक्कर आकर गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

नीमराणा पुलिस ने बताया कि बेहोश हुए गार्ड को कंपनी के लोग चक्कर आकर गिरने के बाद नीमराणा के सचखण्ड अस्प्ताल ले गए जहां चिकित्सकों ने गार्ड वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों की ओर से मिली पुलिस रिपोर्ट पर पुलिस ने मृतक के शव को बहरोड़ की सरकारी मोर्चरी ले जाकर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्ट मार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया और घटना का मर्ग मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की बेटियों को मुआवजे की मांग

मामले को लेकर कंपनी के श्रमिकों ने शुक्रवार शाम को एकत्र होकर मृतक गार्ड के शव को कंपनी के गेट पर रखकर मौत की जांच कराने वह मृतक की बेटियों को 20 -20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा। एएसपी मनीष त्रिपाठी , डीएसपी कुशाल सिंह,थाना प्रभारी संजय पूनिया, बसपा नेता ललित यादव, मनोज यादव, सुंदरपाल सरपंच कंपनी के सामने तनाव बना हुआ था और पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर एकत्रित समाचार लिखे जाने तक मामले में समझाइश के प्रयास चल रहे थे। कंपनी ने दो लाख रुपए तक की सहायता देने की बात कही जिस पर ग्रामीण तैयार नहीं हुए।