24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi IRS Daughter Murder Case: IAS बनना चाहती थी वो, लेकिन दरिंदे ने रेप कर मार डाला, खुद भी टॉपर है कातिल, 12वीं में 90 फीसदी अंक थे

Delhi IRS Daughter Murder Case: अधिकारी की बेटी पढ़ने में होशियार थी और वह सिविल सेवा की तैयारी में जुटी हुई थी। वह आईएएस अफसर बनना चाहती थी।

3 min read
Google source verification

अलवर

image

Jayant Sharma

Apr 24, 2026

Delhi IRS Officer Daughter rape murder Case Rahul Meena

IRS अधिकारी की बेटी से रेप के बाद हत्या, पूर्व नौकर राहुल मीणा गिरफ्तार (Photo: X/ANI)

देश की राजधानी दिल्ली में एक IRS अधिकारी की बेटी, जो खुद IAS बनने का सपना संजोए कड़ी मेहनत कर रही थी, उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी राहुल मीणा कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि पढ़ाई में 90 फीसदी अंक हासिल करने वाला एक 'टॉपर' छात्र है। ऑनलाइन जुए की लत और कर्ज ने इस कदर दरिंदा बना दिया कि उसने न केवल हत्या की, बल्कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। साकेत कोर्ट ने आरोपी को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, जहां पुलिस इस खौफनाक साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारी की बेटी पढ़ने में होशियार थी और वह सिविल सेवा की तैयारी में जुटी हुई थी। वह आईएएस अफसर बनना चाहती थी।

होनहार छात्र से अपराधी बनने का सफर

आरोपी राहुल मीणा की पृष्ठभूमि हैरान करने वाली है। परिजनों के अनुसार, राहुल पढ़ाई में बेहद मेधावी था। उसने 10वीं में 76% और 12वीं (विज्ञान वर्ग) में 90% अंक हासिल किए थे। उसके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें तब धराशायी हो गईं, जब उसे ऑनलाइन जुए (Online Gambling) की लत लग गई। तीन पत्ती और लूडो जैसे गेम्स में पैसे हारने और कर्ज के बोझ ने उसे चोरी की योजना बनाने पर मजबूर कर दिया।

उसे उसके माता-पिता ने पढ़ाई के बाद अच्छा करियर चुनने के लिए कहा था। लेकिन उसने फोन खरीदा और उसमें ऑन लाइन गेम खेलने लगा। इतनी बुरी तरह से इस लत में फंसा कि उसने अपना करियर ही खत्म कर लिया। उसे काम करने दिल्ली भेजा गया वहां भी वह गेम खेलता रहता। इस कारण काम से हटा भी दिया गया। मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के एक गांव में रहने वाले राहुल ने परिवार और दोस्तों से भारी कर्ज ले रखा था। उसने अपना फोन, वाहन और यहां तक की घर के बर्तन तक बेच डाले थे। अब घर की हालत ये है कि परिवार में छह पुरुष हैं जो फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। घर में सिर्फ महिलाएं और मवेशी ही बचे हैं। मां की हालत बेहद ही खराब है।

जुआ, कर्ज और खौफनाक साजिश

बताया जा रहा है कि राहुल ने कुछ समय पहले गेम में 5 लाख रुपये जीते थे, लेकिन दोस्तों के बहकावे में आकर उसने अपनी आईडी से उन्हें खेलने दिया और सब गंवा बैठा। कर्ज चुकाने के दबाव में वह दिल्ली आया और चोरी के इरादे से पीड़िता के घर में दाखिल हुआ।

रूह कंपा देने वाली दरिंदगी

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासे हुए हैं, वे दिल दहला देने वाले हैं:

  • हमला: आरोपी सीधे छत पर बने स्टडी रूम में पहुंचा और पीड़िता पर हमला किया।
  • हत्या: उसने मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटा और भारी वस्तु से प्रहार किया।
  • दुष्कर्म: पीड़िता के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की।
  • लूट: आरोपी ने पीड़िता के फिंगरप्रिंट से लॉकर खोलने की नाकाम कोशिश की, फिर स्क्रूड्राइवर से लॉकर तोड़कर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया।

परिवार ने कहा- 'उसे सख्त सजा मिले'

अलवर के राजगढ़ में राहुल की गिरफ्तारी के बाद उसके घर में मातम है। राहुल की मां और परिजनों का कहना है कि उसने खानदान का नाम मिट्टी में मिला दिया है। परिवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि राहुल को उसके किए की सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अलवर में ही खास दोस्त की पत्नी से भी उसने रेप किया है। इस कारण उसे अलवर भी लाया जा सकता है।

जांच का अगला चरण

पुलिस राहुल को क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए साकेत स्थित घटनास्थल पर ले जाएगी। साथ ही, साक्ष्यों की तलाश में उसे राजस्थान के अलवर भी ले जाया जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में उसे सुबह 7:20 बजे कॉलोनी से निकलते हुए देखा गया था, जो इस मामले में अहम सबूत है।