
अलवर पत्रिका. विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस समय चुनाव आयोग की ओर से सरकारी कार्यालयों में ईवीएम का डेमो करवाया जा रहा है। लोग ईवीएम पर वोट दे रहे हैं और फिर वीवीपैट पर चेक कर रहे हैं। लोगों को इसके जरिए पता चल रहा है कि वह जो बटन दबा रहे हैं वही वीवीपैट पर शो हो रहा है।
मिनी सचिवालय में हर दिन एक ईवीएम मशीन कर्मचारी लगा रहे हैं। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ओर से यहां आने वाले लोगों से वोट डलवाए जा रहे हैं। कई दिन से यह प्रक्रिया चल रही है। साथ ही कर्मचारियों को भी यहां सभागार में प्रशिक्षण आदि दिया जा रहा है। इसी तरह स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा विभाग में भी ईवीएम आदि के डेमो हो रहे हैं। लोग वोट डाल रहे हैं।
Published on:
25 Jun 2023 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
