6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सता रहा डेंगू का डंक, सरकारी अस्पताल में जांच सिर्फ 12 बजे तक

सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं अपने पुराने ढर्रे पर
2 min read
Google source verification
सता रहा डेंगू का डंक, सरकारी अस्पताल में जांच सिर्फ 12 बजे तक

सता रहा डेंगू का डंक, सरकारी अस्पताल में जांच सिर्फ 12 बजे तक

अलवर. जिले में डेंगू का डंक तेजी से फैल रहा है। अब तक 200 से ज्यादा डेंगू पॉजीटिव मरीज सामने आ चुके हैं, लेकिन सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं अपने पुराने ढर्रे पर ही बनी हुई हैं। इससे मरीजों को इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, निजी अस्पतालों में जाकर इलाज के नाम पर जेब भी कटवानी पड़ रही है।
जिले के सबसे बड़े राजीव गांधी सामान्य अस्पताल का ओपीडी समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक है। इस समय अस्पताल में रोजाना करीब ५० से ६० मरीज डेंगू की जांच के लिए आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की डेंगू की एलाइजा जांच तो की जा रही है, लेकिन लैब में मरीजों के जांच सेम्पल सिर्फ दोपहर १२ बजे तक ही लिए जा रहे हैं, जबकि अस्पताल की ओपीडी दोपहर ३ बजे खुली रहती है। दोपहर १२ बजे के बाद मरीजों को लैब से सिर्फ जांच रिपोर्ट दी जाती है।


दूर-दराज के मरीज हो रहे परेशान

राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में जिलेभर तथा आसपास जिलों तक के मरीज आते हैं। डेंगू की जांच कराने के लिए भी बाहर से काफी मरीज आ रहे हैं। दोपहर १२ बजे तक सेम्पल नहीं दे पाने पर मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मरीजों को किराया भाड़ा खर्च कर जांच के लिए अगले दिन आना पड़ रहा है या फिर निजी अस्पतालों में पैसे खर्च कर जांच करानी पड़ रही है।


इमरजेंसी में भी पुराना ढर्रे पर काम
इस समय डेंगू का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। रोजाना डेंगू के दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं। इस इमरजेंसी समय में भी राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में पुराने समय के अनुसार ही डेंगू की जांच की जा रही है। जबकि मरीजों की संख्या बढऩे पर डेंगू जांच के सेम्पल लेने का समय भी बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे कि मरीजों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।
व्यवस्था सुधार करेंगे
सामान्य अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए काफी मरीज आ रहे हैं। जिनकी लैब में जांच की जा रही है। लैब में १२ बजे तक सेम्पल लिए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
- डॉ. सुनील चौहान, पीएमओ, सामान्य अस्पताल, अलवर।