6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर : देवर ने खेत में काम कर रही अपनी भाभी की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, गांव में फैल गई सनसनी

अलवर में खेत में काम कर रही महिला को उसके देवर ने ट्रैक्टर से कुचलकर निर्ममता से हत्या कर दी।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 13, 2018

Devar killed bhabhi crushing withg tractor in alwar

अलवर : देवर ने खेत में काम कर रही अपनी भाभी की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, गांव में फैल गई सनसनी

अलवर के रैणी क्षेत्र के भूलेरी गांव में देवर ने ट्रैक्टर से टक्कर मार कर भाभी की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि भूलेरी के रतनलाल मीणा ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी नारंगी देवी खेत पर काम कर रही थी तभी उसका भाई पप्पू राम मीणा अपना टै्रक्टर लेकर आया और उसकी पत्नी के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे नारंगी देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई।

घायल अवस्था में नारंगी देवी को रैणी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय नारंगी देवी की रास्ते मे ही मौत हो गई। रैणी पुलिस ने बताया कि गांव मृतका के शव का रैणी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पप्पू राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हनीट्रेप के आरोपी रिमान्ड पर, कई और नाम आ सकते हैं सामने

भिवाड़ी के एक होटल में दिल्ली की एक ईवेंट मैनेजर से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पैसे ले-देकर मामला रफा-दफा करने वाले महिला के दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और खुलासे की संभावना है। मामले में दिल्ली पुलिस 251 रुपए में मोबाइल लांच कर तहलका मचा देने वाली कम्पनी के मालिक मोहित गोयल व हाईप्रोफाइल दलाल विकास मित्तल को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों आरोपियों को दिल्ली की नेताजी सुभाष प्लेस पुलिस ने दो दिन के रिमाण्ड पर लिया है।

आरोपियों ने हाईप्रोफाइल हनीट्रेप रैकेट में फंसाए गए आरोपियों से पहले 11 करोड़ रुपए मांगे। बाद में सौदा 2.5 करोड़ रुपए में तय हुआ। इनमें से 1.10 करोड़ रुपए आरोपी के परिजन बिचौलिए मोहित व विकास के माध्यम से पीडि़ता को दे भी चुके थे। सोमवार को नेताजी सुभाष प्लेस पुलिस ने दुष्कर्म पीडि़ता ईवेंट मैनेजर व उसके दो सहयोगियों को 25 लाख रुपए की रकम सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।