
राजस्थान विधानसभ चुनावों में दिव्यांगों के लिए होगी खास सुविधा, जानकर आपको भी होगी खुशी
अलवर. विधानसभा चुनाव में कोई विशिष्ट जन मतदान से वंचित नहीं रहे, इसके लिए चुनाव आयोग ने इस बार विद्यार्थियों को विकलांग सहायक नियुक्त कर हर दिव्यांग को मतदान केन्द्र तक पहुंचाकर वोट डलवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए हर मतदान केन्द्र पर दो दिव्यांग सहायक नियुक्त किए जाएंगे। ये दिव्यांगसहायक मतदान केन्द्र क्षेत्र की सीनियर सैकंडरी स्कूल में कक्षा 11वीं व 12 वीं में अध्ययनरत एक छात्र व एक छात्रा होगी।
अलवर जिले में करीब 52 हजार दिव्यांग हैं। इनमें मतदाताओं की संख्या करीब 32 हजार है। विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने इस बार विशिष्टजनों के शत प्रतिशत मतदान के लिए नई पहल की है। इसके तहत जिले के हर मतदान केन्द्र पर दिव्यांगों को मतदान के दिन पहुंंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। योजना के तहत दिव्यांगसहायक मतदान के लिए विशिष्टजनों की पहचान करेंगे। उन्हें मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र तक लाने की योजना तैयार करेंगे। इसके लिए विकलांग सहायक मतदान केन्द्र क्षेत्र के विशिष्ट जनों से सम्पर्क कर उनसे मतदान केन्द्र तक पहुंचने से लेकर मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी भी एकत्र करेंगे।
इस आधार पर डाटा तैयार विशिष्टजन को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने की योजना तैयार कर निर्वाचन विभाग को देंगे। बाद में इस योजना के आधार विशिष्टजनों के लिए सुविधाएं मुहैया कराने की व्यवस्था की जाएगी।
दिव्यांग सहायकों को देंगे प्रशिक्षण
मतदान केन्द्र पर तैनात किए जाने वाले विकलांग सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये दिव्यांग सहायक विशिष्टजनों को मतदान केंद्र तक लाने से लेकर वोटिंग करवाने में मदद करेंगे। चुनाव आयोग की इस नई पहल का उद्देश्य शत प्रतिशत विशिष्टजनों को मतदान केन्द्र तक लाना है। योजना के मुताबिक विशिष्ट जनों के लिए अलग से वाहनों की व्यवस्था, मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन मतदान केंद्रों पर रैंप खराब हो चुके हैं। उनको जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। मतदान केन्द्र के हिसाब से सूची तैयार करा रहेहर ब्लॉक में मतदान केन्द्र के हिसाब से दिव्यांग सहायकों की सूची तैयार कराई जा रही है। अलवर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में 2697 मतदान केन्द्र हैं। इस हिसाब से करीब 5394 विकलांग सहायकों की आवश्यकता होगी। इनमें शहरी क्षेत्रों में 333 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 2364 मतदान केन्द्र हैं।
इस बार विशिष्टजनों के लिए नई पहल
विधानसभा चुनाव में दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक लाने व मतदान प्रकिया में सहायता के लिए दिव्यांग सहायक नियुक्त किए जाएंगे। इस नई पहल का उद्देश्य अधिकाधिक विशिष्टजनों को मतदान केन्द्र तक लाने एवं बिना किसी परेशानी के मतदान कराना है। इस योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
प्रकाश राजपुरोहित , जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अलवर
Updated on:
05 Oct 2018 04:33 pm
Published on:
05 Oct 2018 04:32 pm
