
रेल यात्रा हुई प्रभावित: कहीं पटरियों में हुआ फ्रेक्चर, तो कहीं डबल डेकर का इंजन हुआ फेल
अलवर.
जिले भर में करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में रेल की पटरियों में आए दिन फ्रेक्चर होने से खतरे की आशंका बनी हुई। बार-बार पटरी फ्रेक्चर होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार सुबह पड़ीसल के निकट पटरी फ्रेक्चर हो गई।
इन ट्रनों का संचालन प्रभावित हुआ
जिसके कारण शताब्दी, रानीखेत सहित कई ट्रनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इस कारण शताब्दी को भी धीमी रफ्तार से निकाला गया। करीब 40 मिनट बाद फ्रेक्चर को ठीक किया गया।
अलवर जंक्शन पर डबल डेकर का इंजन फेल
सुबह करीब सवा आठ बजे से पहले ही अलवर जंक्शन पर डबल डेकर का इंजन फेल हो गया। जिसके कारण खैरथल से दूसरा इंजन मंगाया गया। डबल डेकर का इंजन फेल होने और पड़ीसल के निकट पटरी में फ्रेक्चर होने के कारण शताब्दी एक्सप्रेस, डबल डेकर, कटरा, काठ गोदाम, मथुरा-भिवाणी पैसेंजर सहित करीब आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
Published on:
20 Dec 2018 12:55 am
