5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज के लोभियों ने ऐसा किया मजबूर!, खुदकुशी कर दे दी जान

दहेज के लोभियों ने ऐसा किया मजबूर!, खुदकुशी कर दे दी जान
3 min read
Google source verification
alwar news

दहेज के लोभियों ने ऐसा किया मजबूर!, खुदकुशी कर दे दी जान

भिवाड़ी. यहां के सेक्टर-तीन में सोमवार को हुई एक महिला की मौत के मामले में मृतका की मां ने मंगलवार को दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव उसके पीहर पक्ष को सौंप दिया है।
थाना फूलबाग के उप निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि सोमवार को रोशनी (23) पत्नी अजय जाटव ने घर में खुद की चुन्नी का फंदा लगा पंखे से झूलकर खुदकुशी कर ली थी। उस समय वह घर अकेली थी और उसका पति अजय काम पर गया हुआ। रोशनी की शादी को अभी तीन साल ही हुए थे। इस कारण पुलिस ने शव को भिवाड़ी सीएचसी के मुर्दाघर में रखवा दिया था। पुलिस ने मंगलवार को तिजारा एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे टपूकड़ा के नायब तहसीलदार अरविन्द कविया की मौजूदगी में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव उसके भाई सतीश को सौंप दिया। इस मामले में मृतका रोशनी की मां लखपति पत्नी कल्याण सिंह जाटव निवासी बडख़ल (फरीदाबाद) ने रोशनी के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने और प्रताडि़त कर उसकी हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक देवेन्द्र सिंह कर रहे हैं।
दोनों पक्षों में हुई तकरार: भिवाड़ी सीएचसी में रोशनी के पीहर व ससुराल दोनों पक्ष एकत्र हो गए। इस बीच, दोनों पक्षों के बीच रोशनी के खुदकुशी करने व उसकी हत्या करने को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में तकरार में बदल गई। पीहर पक्ष ने जहां उसकी हत्या करने का आरोप लगाया तो ससुराल पक्ष का कहना था कि रोशनी ने खुदकुशी की। इससे अस्पताल में काफी देर तक गहमागहमी रही व पोस्टमार्टम की कार्रवाई में काफी समय लगा।
युवक की मौत, मर्ग दर्ज
भिवाड़ी. यहां की त्रेहान सोसायटी में रह रहे आशीष (40) पुत्र ओमप्रकाश तुल्य की मंगलवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मटीला चौकी प्रभारी घनश्याम ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने दर्ज कराई मर्ग में कहा है कि वह सोमवार रात को खाना खाकर सोए थे। इसके बाद उसके पेट में दर्द की शिकायत हुई। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को हार्ट अटेक से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
टपूकड़ा. हनुमान नगर (नागपुर) निवासी आशीष खुशखेड़ा की एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत खराब होने पर उसकी पत्नी के मामा व नाना उसे टपूकड़ा सीएचसी लेकर आए। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टपूकड़ा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद विजय ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे आशीष को अस्पताल लाया गया। उसकी जांच की तो मृत पाया गया। उसकी शादी 2 माह पूर्व हुई थी।
मंजू का शव ससुराल
पक्ष को सौंपा
भिवाड़ी. थाना फूलबाग पुलिस ने मिलकरपुर गुर्जर में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मंजू (27) पत्नी बल्लू उर्फ बलराज गुर्जर की मौत के मामले में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव उसके ससुराल पक्ष को सौंप दिया। थाना फूलबाग के उप निरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि सोमवार को मंजू के ससुराल पक्ष ने उसकी खुदकुशी करने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करते मिले। इस पर पुलिस को संदेह हो गया और अंतिम संस्कार की कार्रवाई को रुकवाते हुए शव को भिवाड़ी सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने सोमवार देर शाम अलवर से एफएसएल टीम को बुलाकर उस कमरे में परीक्षण कराया, जिसमें मंजू की मौत हुई थी। इस मामले में सोमवार को मंजू के पीहर पक्ष ने उसकी मौत का संदेह जताया था। पुलिस ने मंगलवार को उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पीहर पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की ।
पुलिस ने कराया अज्ञात अधेड़ का अंतिम संस्कार
भिवाड़ी. थाना फूलबाग पुलिस ने नाले में मिले अज्ञात अधेड़ के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात अधेड़ का शव रविवार को करणकुंज स्थित शराब के एक ठेके के समीप नाले में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को भिवाड़ी सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया। इसकी शिनाख्त के लिए दो दिन प्रयास किए गए, लेकिन मंगलवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। फूलबाग थाने के उपनिरीक्षक रामस्वरूप ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष थी।