4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मन्नत पूरी हुई तो गए थे दर्शन करने, लेकिन सडक़ दुर्घटना में मारे गए एक परिवार के आठ लोग

बानसूर के आठ लोग मन्नत मांगने गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौट आए।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 12, 2018

Eight people of bansur died in road accident in kannauj

मन्नत पूरी हुई तो गए थे दर्शन करने, लेकिन सडक़ दुर्घटना में मारे गए एक परिवार के आठ लोग

अलवर के बानसूर के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। परिवार की मान्यता पूर्ण होने के बाद वे दर्शन के लिए गए थे। मृतक अनिल ने नर्सिंग की हुई थी। नर्सिंग करने के बाद दिल्ली के किसी एक अस्पताल में इंटरव्यू देकर आया जहां उसका सलेक्शन हो गया। सलेक्शन होने पर अनिल अशोक दास महाराज के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाने की बात कही। इस पर अनिल परिवार के साथ अशोक दास महाराज के दर्शन के लिए गया था। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग आए दिन अशोकदास महाराज के दर्शनों के लिए नेमीसारण जाते रहते हंै।

महिलाओं को नहीं बताया

घटना में एक साथ 8 लोगों की मृत्यु की सूचना के बाद मृतक परिवार एवं परिजनों को घटना की सूचना सिर्फ बड़े बुजुर्गों को ही दी गई। इसके बारे में महिलाओं एवं बच्चों को नहीं बताया गया है।

मां-बेटे एवं पोती की हुई मौत

हृदय विदारक इस घटना में एक परिवार के छह जनों की मृत्यु हुई है, जिसमें मृतक दो सगे भाई राजू एवं अनिल हैं। दोनों की मां संतोष, चाचा ख्याली एवं राजू की एक पुत्री शालु की भी मौत हो गई।

गांव में शोक, पसरा सन्नाटा

कस्बे के समीप गांव रतनपुरा बालावास सहित आसपास की ढाणियों में शोक छाया हुआ। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ। मुख्य मार्ग पर गांव के बस स्टैंड पर ही लोग बैठे हुए हैं और शवों के आने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना लगने पर एसडीएम दीनानाथ बब्बल सहित नायब तहसीलदार बद्री प्रसाद छीपा गांव पहुंचे और ग्रामीणों को सांत्वना देकर घटना की जानकारी ली। वहीं एसडीएम के साथ पटवारी महेन्द्र मौर्य, पूरण सैनी भी मौजूद थे। इस मौके पर सरपंच कन्हैयालाल, शिवलाल यादव, एडवोकेट बाबूलाल यादव, रणबीर यादव, हरिसिंह यादव आदि मौजूद थे।

ये हैं मृतक

ख्यालीराम पुत्र मोठूराम यादव (80), संतोष पत्नी घासीराम (55), राजू पुत्र घासीराम (32), अनिल पुत्र घासीराम (22) व शालु (6) पुत्री राजू एक ही परिवार के हैं। वहीं राजू पुत्र रामजीलाल यादव (40) सुनीता पत्नी विक्रम (25) ये दोनों एक ही परिवार के हंै। एक अन्य परिवार की महिला विद्या पत्नी उमराव (62) की मौत हो गई।
ये हुए घायल : अंकित पुत्र राजू (11), साहिल पुत्र राजू (5) तथा गाड़ी चालक पप्पू पुत्र सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार कानपुर के अस्पताल में चल रहा है।