5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा प्रत्याशी नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने थामाया नोटिस, जानिए क्यों?

रामगढ़ से बसपा प्रत्याशी जगत सिंह को नोटिस थमाया गया है, उनसे जवाब मांगा गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 16, 2019

Election Commission Notice To Ramgarg BSP Candidate Jagat Singh

बसपा प्रत्याशी नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने थामाया नोटिस, जानिए क्यों?

रामगढ़ विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी जगत सिंह को चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया है।

रिटर्निंग अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में उल्लेख है कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से रामगढ़ (67) के लिए 1 जनवरी 2019 को निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की तिथि से ही रामगढ़ एवं समस्त जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस दौरान बसपा प्रत्याशी जगत सिंह ने अपने प्रचार में तीन बार आपत्तिजनक भाषा एवं शब्दों का उपयोग किया गया है।

यह टिप्पणियां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के साधारण आचरण संबंधी पैरा संख्या 1व 5 का गंभीर उल्लंघन है। रिटर्निंग अधिकारी ने बसपा प्रत्याशी को 3 दिन के भीतर अपना पक्ष पेश करें कि क्यों न इसके लिए आपके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व एवं अधिनियम 1950, लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1951 एवं भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

इन बयानों पर थमाया गया नोटिस

रिटर्निंग अधिकारी ने जगत सिंह से पूछा गया कि आप द्वारा अपने प्रचार अभियान के दौरान अपने उद्बोधन में आपत्तिजनक भाषा एवं शब्दों का उपयोग किया गया है।
1. जो नहीं मानता है, ऐसे मतदाताओं को पन्हे (जूते) लगाओ।
2. मैं पत्थर का जवाब एके-47 से देता हूं।
3. अशोकजी, मोदीजी, वसुंधरा जी आदि नेताओं को पेटी पैक भेजूंगा।