4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर शहर के ह्रदय स्थल होपसर्कस का अतिक्रमण से घुट रहा है दम, खुलेआम चलता है वसूली का खेल, देखिए सुबह और दोपहर के हालात

अलवर के ह्रदय स्थल होपसर्कस पर अतिक्रमण हो रहा है, इससे यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 18, 2019

Encroachment At Hope Circus In Alwar

अलवर शहर के ह्रदय स्थल होपसर्कस का अतिक्रमण से घुट रहा है दम, खुलेआम चलता है वसूली का खेल, देखिए सुबह और दोपहर के हालात

अलवर. अतिक्रमण के ब्लॉकेज के कारण शहर के हृदयस्थल होपसर्कस की सांसें घुट रही हैं और ट्रैफिक टूटती सांसों की तरह से रेंग रहा है। ये सब ट्रैफिक पुलिस की शह पर हो रहा है। बाजार खुलते ही होपसर्कस और बाजाजा बाजार में फुटपाथ की जगह ठेली-पटरी लग जाती हैं। दुपहिया-चौपहिया वाहन होपसर्कस के इर्दगिर्द और सडक़ के बीच तक खड़े रहते हैं। जिससे बाजार की चौड़ी सडक़ें संकरी गली जैसी नजर आती है।

होपसर्कस और बाजाजा बाजार में अतिक्रमण के हाल जानने पत्रिका टीम गुरुवार सुबह 8 बजे बाजार खुलने से पहले और दोपहर में पहुंची। बाजार खुलने से पहले होपसर्कस के आसपास और बजाजा बाजार की सडक़ें काफी चौड़ी नजर आ रही थी और दुकानों के बाहर के बरामदे खाली थे। सडक़ों की चौड़ाई इतनी थी कि दुपहिया-चौपहिया वाहन बिना जाम में फंसे आसानी से निकल जाए।

रोड पर से वाहन आसानी से निकल भी रहे थे। इसके बाद पत्रिका टीम दोपहर 2 बजे होपसर्कस और बजाजा बाजार का हालात जानने पहुंची। तब बाजार संकरी गली जैसा नजर आ रहा था। बाजार में फुटपाथ की जगह पर ठेली और पटरियां लगी हुई थी। सडक़ के बीच तक दुपहिया वाहन खड़े और होपसर्कस के चारों ओर चौपहिया वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ था। वहीं, दुकानों के आगे के बरामदे अतिक्रमण से अटे हुए थे। दुकानदारों ने बाहर बरामदों में कई फीट तक अतिक्रमण कर सामान लगाया हुआ था। बाजार में हालत यह थी कि निकलना भी मुश्किल था। ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चल रहा था।

बाजार खुलने से बंद होने तक परेशानी

होप सर्कस और बाजाजा बाजार में बाजार खुलने के साथ अतिक्रमण और जाम की परेशानी शुरू होती है और बाजार बंद होने तक बरकरार रहती है। दोपहर और शाम के समय हालात बदतर होते हैं। बार-बार जाम लगता है और लोग जाम में फंसे नजर आते हैं।

शह और वसूली का खेल

ट्रैफिक पुलिस और कुछ दुकानदारों की शह और वसूली के खेल के कारण होपसर्कस और बजाजा बाजार में अतिक्रमण की समस्या समाप्त नहीं हो पा रही है। बाजार में फुटपाथ पर ठेली व पटरी लगाने वाले दुकानदारों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी वसूली करते हैं। इस प्वाइंट पर दिनभर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तो खड़े होते हैं, लेकिन वसूली के कारण ठेली-पटरी वालों को इधर-उधर नहीं करते हैं। इसके अलावा कुछ दुकानदार भी 4 से 5 हजार रुपए महीना वसूलकर अपनी दुकानों के आगे पार्किंग की जगह पर ठेली-पटरी लगवाते हैं।

नगर परिषद के साथ कार्रवाई करेंगे

होपसर्कस और बजाजा बाजार से अतिक्रमण हटवाने का नगर परिषद का है। नगर परिषद के साथ मिलकर ट्रैफिक पुलिस बाजारों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी।
बालाराम चौधरी, यातायात थाना प्रभारी, अलवर।