5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में यहां फर्जी पुलिसकर्मी बन कैफे में घुसे बदमाश, कैफे संचालक के साथ कर डाली यह वारदात

बाद में असली पुलिस ने नकली पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 16, 2019

Fake Policeman Demand Money From Cafe Owner In Alwar

अलवर में यहां फर्जी पुलिसकर्मी बन कैफे में घुसे बदमाश, कैफे संचालक के साथ कर डाली यह वारदात

अलवर. शहर के जेल चौराहे के निकट स्थित एक कैफे पर बुधवार शाम फर्जी पुलिसकर्मी बन पहुंचे चार युवकों ने अवैध वसूली के लिए संचालक को धमकाया। स्टाफ से मारपीट कर गल्ले से 1300 रुपए निकाल लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि एक फरार हो गया। शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने बताया कि जेल चौराहे के निकट कैफे कनेक्ट के मालिक बुधविहार निवासी कुनाल पुत्र प्रकाशचंद सैनी के पास बुधवार शाम 5 बजे चार युवक आए और खुद को पुलिस की स्पेशल ब्रांच से बताकर बिना अनुमति कैफे चलाने का आरोपी बताया।

युवकों ने 20 हजार रुपए देने पर मामले को रफा-दफा करने और आगे जारी रखने के लिए 10 हजार मंथली की डिमांड की। इस दौरान युवकों ने कैफे स्टाफ से मारपीट की, गल्ले से 1300 रुपए निकाल लिए। संचालक कुनाल सैनी ने इसकी सूचना शिवाजी पार्क थाना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मौके से गढ़ीसवाईराम निवासी लेखराज पुत्र राधाकृष्ण बैरवा, खुदनपुरी निवासी नीलेश उर्फ वीरू पुत्र दारासिंह जाटव और राजेश कुमार पुत्र अजीराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। उनका साथी खुदनपुरी निवासी रिंकू जाटव फरार हो गया।

वीसी का पीएसओ बताया

शिवाजी पार्क थानाधिकारी प्रेम बहादुर सिंह ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार जाट बीएसएफ से सेवानिवृत्त है। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश ने खुद को मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. भरतसिंह का पीएसओ बताया है।