5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से फेक न्यूज के दुष्परिणाम बताए

अलवर की बेटी दीपाली जायसवाल ने। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता 14 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें इन्होंने जूनियर वर्ग में गोल्ड मैडल जीतकर अलवर की बेटियों का मान बढ़ाया है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 19, 2018

fals-news

fals-news

अलवर राजस्थान पत्रिका की ओर से फेसबुक के साथ चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता साझा अभियान के तहत रविवार को नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को फेकन्यूज के दुष्परिणाम बताए गए। साबिर क्लास कला भारती की टीम ने नाटक में प्रस्तुति देकर बताया कि किस तरह से फेक न्यूज देश में अशाांति व डर का माहौल पैदा कर रही है। एक गलत खबर के सोशल मीडिया पर फैल जाने से देश में सांप्रदायिक सौहार्द खराब हो जाता है। फेक न्यूज से देश में नकारात्मक माहौल बनता है। एेसा चलता रहा तो लोगों का सोशल मीडिया की खबरों से विश्वास उठ जाएगा। यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति गलत या झूठी खबर का प्रचार करता है तो उसके खिलाफ क्या क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।ॉ
संस्था के निदेशक जितेंद्र साबिर ने बताया कि आमजन को सच को परखने की सोच रखनी चाहिए। जो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है उसकी वास्तवित सच्चााई जाने बिना कोई न्यूज आगे नहीं डालनी चाहिए। सोशल मीडिया का उपयोग युवा अधिक करते हैं, इसलिए युवाओं को जागरुक होने की जरुरत है। यदि इसी तरह से झूठी खबरें चलती रही तो आम आदमी का आराम और चैन भी छिन जाएगा। जिसके खिलाफ न्यूज चलती है उसको बहुत ही मानसिक परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए समय पर इस पर रोक लगनी जरुरी है। इस दौरान मतदान अवश्य करने की शपथ भी ली गई।
नुक्कड नाटक के दौरान ही संगीतमय गीत ‘आओ अच्छा माहौल बनाएं, खुशियों के गीत गाएं’ गाकर लोगों को चुनाव के दौरान शांति पूर्ण माहौल बनाने की भी अपील की गई। नाटक में यह भी बताया कि सोशल मीडिया उपयोग के लिए बनाया गया है इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
टीम में ये थे शामिल
भारती बाली, अभिषेक अरोडा, सक्षम शर्मा, आदित्य चौहान, पवन, जेडी सोनी, युवराज गुप्ता, शुभम सोनी, कार्तिक सैनी, हेमंत, यश जांगिड, अविनाश मीणा, कुलदीप, भवानी पूजा, आयुष मीणा, शुभम दुलानी, आंचल, निकिता, सार्थक, रोहित, गौरव भाटिया, मोनू, श्याम सुंदर।