भिवाड़ी (अलवर)। तेज सर्दी से बचने के लिए कमरे में अलाव जलाकर सोए पिता-पुत्र और बेटे के दोस्त की दम घुटने से मौत हो गई। मामला भिवाड़ी थाना क्षेत्र के नगलियां गांव का है। थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी धनंजय (50), अपने बेटे अंकित (18) और अंकित के दोस्त रौनक (15) शनिवार रात सर्दी तेज होने पर अलाव जलाकर सो गए। धनंजय चारपाई पर और अंकित व रौनक जमीन पर बिस्तर लगाकर सो गए।