
निवाई (टोंक)। गांव चैनपुरा मोड़ के पास एक कार में दो जने सिगड़ी जलाकर आग तपा रहे थे और तेज सर्दी के चलते कार के शीशे बंद कर लिए जिससे दम घुटने से दोनों अचेत हो गए। राहगीरों ने निवाई पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर कार के शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और पुलिस जवानों ने मौके पर ही दोनों को सीपीआर दी। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाई लेकर आए।
निवाई थानाधिकारी हरिराम वर्मा ने बताया कि बेहोश होने वाले राजाराम मीणा (25) और सौरभ कोली (26) निवाई आ रहे थे। इसी दौरान कार में पेट्रोल खत्म हो गया। तेज सर्दी से बचने के लिए दोनों ने सिगड़ी बना ली। इससे कार में गैस बन गई और अचेत होकर कार में बेसुध होकर गिर गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बाहर निकाला और निवाई ले गए। वहां चिकित्सकों ने टोंक के लिए रेफर कर दिया। जहां राजाराम मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उसे सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां दोनों को होश आ गया।
Updated on:
11 Jan 2025 08:27 pm
Published on:
11 Jan 2025 08:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
