4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर : फिल्मी स्टाइल में घुसे हथियारबंद बदमाश, कनपटी पर पिस्टल रखकर मुंह पर टेप बांधी और ले गए इतने लाख रुपए

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 14, 2018

Filmy Style Robbery Case In Alwar

अलवर : फिल्मी स्टाइल में घुसे हथियारबंद बदमाश, कनपटी पर पिस्टल रखकर मुंह पर टेप बांधी और ले गए इतने लाख रुपए

अलवर. शहर के मनुमार्ग इलाके में गुरुवार देर शाम चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक टैक्स एडवोकेट के घर में घुसकर दम्पती को बंधक बना लूटपाट कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने एडवोकेट के सिर में पिस्टल की बट हमला किया तथा उनकी पत्नी से भी मारपीट की। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शहर में पुलिस नाकेबंदी कराई गई, लेकिन देर रात तक पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। बदमाश 25 से 30 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक 32डी मनुमार्ग निवासी टैक्स एडवोकेट घनश्यामदास गुप्ता का बेटा सीए दिव्यांशु गुप्ता गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने दोस्त की शादी में जाने के लिए घर से निकला। उसके जाने के कुछ ही मिनट बाद घनश्यामदास गुप्ता की पत्नी शिवानी गुप्ता बाहर दरवाजे की कुण्डी लगाने गई। इतने में दरवाजे को धक्का मारकर चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में घुसते ही घनश्याम गुप्ता और उनकी पत्नी की कनपटी पर पिस्टल तान दी। फिर बदमाशों ने सेलोटेप से दम्पती के हाथ व मुंह बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने घनश्याम गुप्ता के सिर पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। बदमाशों ने उनकी पत्नी को कई थप्पड़ मारे। बदमाशों ने शिवानी गुप्ता के गले, कान, हाथ व पैरों में से सोने-चांदी के जेवरात उतरवा लिए। अनुमान है कि बदमाश उनके घर से करीब 25 लाख के जेवरात व नकदी साफ कर गए।

फिर पूरे घर के कमरों की अलमारियों से लाखों रुपए की नकदी और जेवरात समेटे। इसके बाद बदमाशों ने दम्पती को कमरे के स्टोर रूम में बंद कर बाहर से कुण्डी लगा दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी देवेन्द्र विश्नोई, सीओ सिटी डॉ. प्रियंका रघुवंशी और कोतवाल मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में शहर विधायक संजय शर्मा, कांग्रेस नेता श्वेता सैनी भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की बारीकी से जानकारी ली।

20 लाख रुपए दे नहीं तो तेरे पति को मार देंगे

घनश्याम गुप्ता की पत्नी शिवानी गुप्ता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने आए बदमाश उनके से बोले कि तेरे पति की सुपारी मिली है। 20 लाख रुपए दे नहीं तो तेरे पति को गोली मार देंगे। बदमाशों के हाथों में हथियार देख वह घबरा गए और घर में रखा पूरा कैश और जेवरात बदमाशों के हवाले कर दिए।

स्टोर रूम के गेट को तोडक़र बाहर निकले

बदमाशों ने दम्पती को स्टोर रूम में बंद कर दिया था। बदमाशों के जाने के करीब एक घंटे बाद दोनों स्टोर रूम से बाहर आए। दंपत्ती ने स्टोर रूम दरवाजे में छेद किया और फिर कुण्डी खोलकर बाहर आए।