5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जिले के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे मरीज, मची अफरा-तफरी

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 11, 2019

Fire In Hospital In Alwar District

अलवर जिले के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे मरीज, मची अफरा-तफरी

अलवर. अलवर जिले के बीबीरानी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर स्थानीय पुलिस एवं आला अधिकारियों ने पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। कुछ देर बाद ही स्टाफ एवं पुलिस प्राशासन की ओर से आए पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। बीबीरानी पीएचसी में दोपहर करीब दो बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं चिकित्सक एवं स्टाफ ने बचाव के लिए पुलिस थाना एवं दमकल के लिए फोन किया। आस-पास के ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। कुछ देर बाद ही पुलिस के पहुंचने पर पीएचसी भवन से समान को बाहर निकाला तथा आग बुझाने के सिलेंडरों से आग पर काबू पाया और अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली। वहीं आग की सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार अजीतपाल यादव ने पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया तथा वहां मौजूद स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिस कक्ष में आग लगी थी, उसमें विद्यालय में पढऩे वाली छात्राओं के वितरण के लिए भारी संख्या में नेपकिन के कर्टन रखे हुए थे। आग से कई दर्जन कर्टन जलकर राख हो गए। वहीं उस समय पीएचसी के वार्ड में किसी मरीज के भर्ती नहीं होने से अनहोनी टल गई। क्योंकि आग लगने पर पीएचसी भवन में धुंआ अधिक होने से वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लग गया था। ऐसे में अस्पताल के वार्ड में मरीज होने पर जनहानि हो सकती थी।

वहीं आग के कारणों पर ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही से हादसा हुआ है। जिस कक्ष में आग लगी थी, उसमें 200 वाट का बल्ब लगा हुआ था तथा अधिक संख्या में कर्टन होने से बल्ब तक टच हो गए, जिससे आग लगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही आमजन के लिए भारी पड़ सकती है। क्योंकि अस्पताल में किसी भी समय जच्चा एवं बच्चों के रहने पर हादसा हो सकता है। वहीं मौजूद चिकित्सक एवं स्टाफ इस विषय में अन्यभिज्ञता जाहिर कर रहे हंै। यदि सरकारी कार्यालयों में समय पर देखरेख हो तो इन घटनाओं पर अकुंश लग सकता है।

इनका कहना है...

बीबीरानी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के एक कक्ष में आग लगने से नेपकिन के दर्जनों कर्टन जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर मौके का जायजा लिया गया। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन एवं अस्पताल स्टाफ ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया। जिससे काफी नुकसान होने से बच गया। इस विषय में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
- अजीतपाल यादव, तहसीलदार

अचानक शार्ट सर्किट से जिस कक्ष में नेपकिन के कर्टन रखे थे उसमें आग लग गई। घटना के बाद स्टाफ व पुलिस की सहायता से शीघ्र ही आग पर काबू पाया गया। नेपकिन के दर्जनों कर्टन जलकर राख हो गए। बाकी सामग्री को सुरक्षित बचा लिया गया। दिन का समय होने से आग लगने की घटना का शीघ्र ही पता चल गया। घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
डॉ. विपिन यादव, पीएचसी प्रभारी, बीबीरानी